मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना व स्पॉन्सरशिप के तहत पात्र बच्चों का चयन शीघ्र किया जाए

Share This

जिले के बसरेहर ब्लॉक सभागार में आयोजित ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और स्पॉन्सरशिप के तहत पात्र लाभार्थी बच्चों के चयन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी पात्र बच्चे को योजना का लाभ मिलने से वंचित नहीं रहना चाहिए।

सोहन गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और स्पॉन्सरशिप के माध्यम से असहाय और अनाथ बच्चों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने दत्तक ग्रहण, फॉस्टर केयर और कन्या सुमंगला योजना की पात्रता एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आवेदन प्रारूप भरने के तरीके भी समझाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नि:संतान दंपत्ति पोषक माता-पिता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं, और दत्तक ग्रहण के लिए कारा की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार शाक्य ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत पात्र बच्चों को ढाई हजार रुपए प्रतिमाह, जबकि स्पॉन्सरशिप के तहत चार हजार रुपए प्रतिमाह मिल रहे हैं। इससे बच्चों को शिक्षा में कोई रुकावट नहीं आएगी और उनका पालन-पोषण भी सुनिश्चित होगा। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों से संबंधित किसी भी मामले में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से भी सहायता ली जा सकती है।

प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन लता ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से कहा कि वे नियमित रूप से अपनी डायरी में बच्चों की जानकारी अपडेट करें और पात्र बच्चों का चिन्हीकरण पुण्य कार्य समझकर करें। बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को योजना से संबंधित आवेदन प्रपत्रों और पैंपलेट कार्ड भी वितरित किए गए।

बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि अनुपम, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सोवित यादव, बसरेहर थाने के उपनिरीक्षक मंजीत प्रसाद ने भी बाल कल्याण से जुड़ी जानकारी प्रदान की। बैठक में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी