संत प्रेमानंद महाराज की यात्रा को सुरक्षा देने की मांग

Share This

वृंदावन: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की रात्रिकालीन संकीर्तन यात्रा को लेकर उठे विवाद के बीच डॉ. आशीष दीक्षित ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में महाराज जी की यात्रा को पूर्ण सुरक्षा देने और इसे पुनः प्रारंभ करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि दिव्य संत प्रेमानंद महाराज जो रात्रि में संकीर्तन यात्रा निकालने वाले थे, उनकी यह यात्रा गैर-ब्रजवासियों के विरोध के चलते स्थगित कर दी गई। इसके चलते उनके भक्तों में गहरी निराशा है।

गुरुदेव प्रेमानंद महाराज स्वयं गंभीर बीमारी से पीड़ित होते हुए भी अपने भक्तों के लिए रात्रि दो बजे वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर आकर दर्शन देते थे। उनके मार्गदर्शन से करोड़ों लोग भक्ति मार्ग से जुड़े हैं, और उनके आशीर्वाद से भक्तों को अशुद्ध जीवन से मुक्ति मिली है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि महाराज का विरोध करने वाले लोग मूल रूप से ब्रज के निवासी नहीं हैं। बड़ी-बड़ी कॉलोनियों में रहने वाले कुछ लोगों को गुरुदेव के “राधा नाम” के संकीर्तन से आपत्ति हुई, जिससे यह विवाद खड़ा हुआ।

डॉ. आशीष दीक्षित ने ज्ञापन में यह अपील की है कि महाराज की यात्रा को पुनः प्रारंभ करने की उचित व्यवस्था की जाए और उन्हें विशेष सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे संत धरती पर यदा-कदा ही जन्म लेते हैं, और वृंदावन की पवित्र भूमि पर गुरुदेव के अवतरण से जो मानव कल्याण हो रहा है, वह सतत चलता रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...