तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों का धरना

Share This

खड़कौली में सरकारी अभिलेखों में दर्ज आम रास्ता एवं सिंचाई की नाली पर तहसीलदार से लिखित शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही न होने और ग्राम पंचायत द्वारा इसी लिंक रोड के निर्माण को अतिक्रमणकारियों द्वारा रोके जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सदर तहसील में किसान सभा के नेतृत्व में धरना दिया।

किसान सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्राम सिंह यादव और जिलामंत्री संतोष शाक्य ने तहसील में किसानों और कमजोर वर्ग की अनदेखी पर चिंता व्यक्त करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। रसोईया एवं आंगनबाड़ी यूनियनों के प्रांतीय नेता अमर सिंह शाक्य ने सदर तहसील में भ्रष्टाचार की स्थिति को गंभीर बताते हुए आरोप लगाया कि तहसीलदार की छत्रछाया में कुछ लेखपाल मनमानी कर धन उगाही कर रहे हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर जनता को न्याय दिलाने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो 20 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि सरकारी प्रशंसा पत्र प्राप्त करने के लिए जन शिकायतों का झूठा निस्तारण दिखाकर शासन को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याएं ही बड़े आंदोलन का रूप लेती हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे फसलों के लाभकारी मूल्य, बिजली निजीकरण, स्मार्ट मीटर योजना को रद्द करने, न्यूनतम वेतन, बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार व दमन के खिलाफ एकजुट हों। उत्तर प्रदेश किसान सभा ने इस आंदोलन को पूरा समर्थन देने की घोषणा की।

धरने की अध्यक्षता नरायण सिंह यादव ने की और संचालन संतोष शाक्य ने किया। कामरेड ओपी सिंह, इंद्रपाल यादव, पिंटू शाक्य, रामलखन शाक्य, अनिल कुमार, भोले सिंह, योगेन्द्र सिंह, राजू शाक्य, राजकुमार आदि ने अपनी-अपनी शिकायतें रखीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...