संयुक्त किसान मोर्चा ने सांसद से किसानों की मांगों को संसद में उठाने की अपील की

Share This

संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी अभियान के तहत इटावा के सांसद जितेन्द्र कुमार दोहरे को एसकेएम की तरफ से मुकुट सिंह ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों की लंबित मांगों और केन्द्र सरकार के साथ हुए लिखित समझौते को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री का ध्यान खींचने हेतु मामले को संसद में उठाने की अपील की गई। सांसद ने किसानों की मांगों को संसद में उठाने का आश्वासन दिया।

केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में कृषि बाजार नीति बनाने के मसौदे को वापस लेने, एमएसपी की गारंटी कानून, ऋण माफी, बिजली निजीकरण बिल की वापसी, और अन्यायपूर्ण तरीके से भूमि लूटने को रोकने जैसी कई मांगों को उठाया गया।

नई कृषि बाजार नीति का मसौदा रद्द किए गए तीन काले कृषि कानूनों का नया संस्करण है, जिसे फिर से पीछे के दरवाजे से लागू करने की कोशिश की जा रही है। यह कानून सरकारी कृषि मंडियों को समाप्त कर बहुराष्ट्रीय कंपनियों और कॉरपोरेट्स को फायदा पहुंचाने, ई-नाम और ठेका खेती के माध्यम से लूट की छूट देने का रास्ता खोलेगा। इस नीति के तहत खेती को फ्यूचर ट्रेड और शेयर मार्केट से जोड़ने की कोशिश की जा रही है, जो कि विश्व व्यापार संगठन और विश्व बैंक के निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है। इससे खेती का कॉरपोरेटीकरण होगा और किसानों की जमीनें छीनकर उन्हें सस्ते मजदूर बनाने की साजिश की जा रही है।

प्रतिनिधि मंडल में किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य, पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह शाक्य, विश्राम सिंह यादव, डॉ. शौकीन समेत कई किसान नेता शामिल थे। इस अवसर पर सांसद जितेन्द्र कुमार दोहरे ने किसानों की समस्याओं को संसद में मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया और इस आंदोलन के प्रति अपनी समर्थन की भावना व्यक्त की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...