इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में भव्य एजुकेशनल कैरियर काउंसलिंग कॉन्फ्रेंस का आयोजन

Share This

अंजुमन हुसैनिया कमेटी के तत्वावधान में इस्लामिया इंटर कॉलेज, इटावा के मैदान में पहली बार बड़े पैमाने पर एजुकेशनल कैरियर काउंसलिंग कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली, अलीगढ़ और लखनऊ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विद्वानों और विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य निर्माण के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

डॉ. सैयद मो. फजलुल्लाह चिश्ती (संस्थापक एवं निदेशक, फला रिसर्च फाउंडेशन, दिल्ली) समीर सिद्दीकी (एलिफ एकेडमी, दिल्ली) डॉ. मोहिबुल हक (प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, एएमयू, अलीगढ़) मो. अजमल अब्बासी (दिल्ली) सैयद जैनुल आबेदीन (लखनऊ) मो. आसिम (शिक्षाविद)  कार्यक्रम का पहला सत्र सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चला, जिसमें विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उनके कैरियर विकल्पों और शिक्षा के महत्व पर संबोधित किया।

  

डॉ. समीर सिद्दीकी ने कहा, इटावा की इस्लामिया इंटर कॉलेज की ऐतिहासिक धरती पर आकर बेहद खुशी हो रही है। यह वही जगह है जहां भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन जैसे महान व्यक्तित्व ने शिक्षा प्राप्त की थी।” उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के लिए एक ऐसा सकारात्मक माहौल बनाएं, जिसमें वे न केवल शिक्षित बल्कि आत्मनिर्भर भी बन सकें।

प्रोफेसर मोहिबुल हक ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, आपके कैरियर के विकल्प सिर्फ यूपीएससी तक सीमित नहीं हैं। आपको संयुक्त राष्ट्र (United Nations) जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के अवसरों पर भी ध्यान देना चाहिए।”

दोपहर बाद, 4 बजे तक चले दूसरे सत्र में विद्यार्थियों के लिए व्यक्तिगत कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए और विभिन्न क्षेत्रों में संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह कैरियर काउंसलिंग कॉन्फ्रेंस इटावा में अपनी तरह का पहला और सबसे बड़ा आयोजन रहा, जिसमें शहर भर के 1,000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में दिल्ली यूनिवर्सिटी, जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और अन्य संस्थानों के प्रोफेसर एवं शिक्षा विशेषज्ञ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस सफल आयोजन के पीछे अंजुमन हुसैनिया कमेटी के सदस्यों का अहम योगदान रहा, जिनमें हाजी वसीम, हाजी दिलशाद, हाजी इलियास राइन, हाजी सकलैन, असरार अहमद, मो. शुऐब रूमी, मौजुद्दीन, खुर्शीद अहमद, कासिम फारूकी, साबिर राइन, शकील आदि शामिल थे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पारंपरिक और आधुनिक कैरियर विकल्पों के बारे में जागरूक करना और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रेरित करना था। सभी वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा ही वह मजबूत आधार है, जो न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज को सशक्त बना सकती है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...