सफारी पार्क में नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल 2025 का भव्य आयोजन

Share This

उत्तर प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण एवं पारिस्थितिकीय पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आज इटावा सफारी पार्क में नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल 2025 का आयोजन भव्य रूप से किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रूपक डे, सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राजीव चौहान, महासचिव, सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर, ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर सफारी पार्क के बफर क्षेत्र में विकसित की गई 4.5 किलोमीटर लंबी नेचर ट्रेल का फीता काटकर शुभारंभ डॉ. रूपक डे द्वारा किया गया। इस नेचर ट्रेल के माध्यम से सफारी पार्क में पाई जाने वाली समृद्ध जैव विविधता को आकर्षक साइनेज के जरिए प्रदर्शित किया गया है।

इटावा के 18 विद्यालयों के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने इस नेचर ट्रेल पर भ्रमण किया और विभिन्न प्रकार के पक्षियों, तितलियों, पौधों एवं पेड़-पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. रूपक डे ने आर्द्रभूमि (Wetlands) पर एक महत्वपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने बताया कि 2 फरवरी 1971 को ईरान के रामसर में आर्द्रभूमि पर आयोजित कन्वेंशन के उपलक्ष्य में हर साल यह दिवस मनाया जाता है।

डॉ. राजीव चौहान और सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने भी छात्रों को जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण के महत्व पर प्रेरक जानकारी दी।नेचर क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया:

प्रथम पुरस्कार: सलोनी (पुलिस मॉडर्न स्कूल)  द्वितीय पुरस्कार: अक्षरा (पुलिस मॉडर्न स्कूल)  तृतीय पुरस्कार: आर्यांस (पुलिस मॉडर्न स्कूल) सांत्वना पुरस्कार: लक्ष्य (लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल) एवं रेयांश यादव (सुदिति ग्लोबल एकेडमी)

इस अवसर पर सफारी पार्क के समस्त स्टाफ, शिक्षकगण, पर्यावरण प्रेमी तथा मीडिया जगत से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार भी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

पि‍लुवा महावीर मंदिर – बालरूप में लेटी हुई है हनुमान जी की प्रति‍मा

इटावा शहर से लगभग 8 कि‍मी  दूर पश्‍ि‍चम की ओर कचौरा घाट  रोड पर  यमुना नदी के कि‍नारे  रूरा गांव के पास दक्षि‍ण मुखी...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...