न्यायालय के आदेश से खुश हुए वृद्धाश्रम के संवासी

Share This

भरथना- नगर में इकलौते संचालित वृद्धाश्रम के संवासियों में बीते दिन खुशी देखने को उस समय मिली, जब गलत तरीके से आश्रम की गलत सूचनाएं देकर शासन से वृद्धाश्रम बन्द कराए जाने के निर्देश जारी करा दिए गए थे, लेकिन बीते दिन माननीय न्यायालय ने आश्रम बन्द कराने पर पूरी तरह रोक लगाते हुए वृद्धाश्रम विधिवत संचालित रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह खुशखबरी सुनकर आश्रम में आधा सैकड़ा से अधिक मौजूद दुखी संवासी वृद्धजन खुशी में झूम उठे।

वृद्धजनों से उनकी खुशी का कारण पूछने पर वर्षों से आश्रम में रह रहीं वृद्ध महिला श्यामा गुप्ता, कमला यादव और विनोद पांडेय, रामनरेश भदौरिया आदि ने बताया कि बीते कुछ समय से भरथना वृद्धाश्रम के खिलाफ कुछ लोगों द्वारा वृद्धाश्रम को बन्द कराए जाने के लिए एक षडयंत्र के तहत शासन को झूठी सूचनाएं पहुंचाने और जनपद में प्रचारित करने का अभियान चलाया जा रहा था। जिसके तहत शासन ने बीते दिनों भरथना वृद्धाश्रम बन्द कराने के निर्देश दे दिए थे। जिसकी सूचना मिलने से वृद्धाश्रम में मौजूद संवासी दुखी हो गए थे। लेकिन वृद्धाश्रम में मौजूद एक भी संवासी किसी सूरत में भरथना आश्रम छोड़ने को तैयार नहीं हुए। जिसकी सूचना जब आश्रम संचालित करने वाली उत्तरदायी संस्था हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन गोमती नगर लखनऊ को मिली, जिस पर संस्था वृद्धजनों की समस्या लेकर न्यायालय पहुंची, जिस पर माननीय न्यायालय ने वृद्धाश्रम के पूर्व के सभी बन्द निर्देश खारिज करते हुए भरथना के वृद्धाश्रम को विधिवत संचालित रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...