बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यशाला में विशिष्ट अधिगम अक्षमता वाले बच्चों की स्क्रीनिंग के लिए प्रशिक्षित हुए टीचर्स

Share This

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विशिष्ट अधिगम अक्षमता (स्पेसिफिक लर्निंग डिसेबिलिटी) वाले दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के निर्देशन में अर्चना सिन्हा, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा द्वारा आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार कक्ष में हुआ।

कार्यशाला में इटावा की बाल एवं वयस्क मनोवैज्ञानिक उष्मा मिश्रा ने स्पेशल एजूकेटर्स को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि स्पेसिफिक लर्निंग डिसआर्डर या डिसेबिलिटी की पहचान कैसे की जाए। इसमें रीडिंग, राइटिंग और गणना (अर्थमेटिंग) में आने वाली समस्याओं की पहचान पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह भी बताया कि विशिष्ट अधिगम वाले बच्चों का आई.क्यू. 85 होना अनिवार्य है और उनकी सुनने-देखने की क्षमता भी सामान्य होनी चाहिए।

उष्मा मिश्रा ने इस बात पर भी ध्यान आकर्षित किया कि बच्चा चश्मे का प्रयोग करने के बाद भी अच्छे से देख पा रहा हो और किसी प्रकार की भावनात्मक या व्यवहारिक समस्याओं से ग्रस्त न हो। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चा चंचल या हाईपर एक्टिव नहीं होना चाहिए और कार्यों को घबराहट के कारण बार-बार दोहराना नहीं चाहिए। इन सभी बिंदुओं पर प्रशिक्षण के दौरान गहराई से चर्चा की गई।

इसके साथ ही, सभी स्पेशल एजूकेटर्स को एक प्रारूप प्रदान किया गया, जिसके माध्यम से कक्षा-3 और 8 वर्ष या उससे ऊपर के बच्चों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के बाद, इन बच्चों को वात्सल्य चाइल्ड थेरेपी सेंटर, इटावा में प्रति दिन 2 से 3 बच्चों का असेसमेंट करने का निर्णय लिया गया। इस प्रक्रिया के तहत जनपद के 9 विकास खंडों में स्क्रीनिंग की जाएगी। प्रत्येक विकास खंड को एक दिन दिया गया है, और अभिभावक के साथ दिव्यांग बच्चों को इस कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।

जनपद के विभिन्न विकास खंडों के लिए निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है – सोमवार को नगर क्षेत्र और सैफई, मंगलवार को भरथना और ताखा, बुधवार को जसवंतनगर, गुरुवार को महेवा, शुक्रवार को बसरेहर, शनिवार को बढपुरा और चकरनगर के विकास खंडों में यह स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। वात्सल्य चाइल्ड थेरेपी सेंटर पर बच्चों के असेसमेंट का कार्य 3 जनवरी 2025 से शुरू होने जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि जनपद के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्रदान करने के लिए 02 स्थानों पर एलिम्को पंजीकरण कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्रदान करने की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया जाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...