गर्मियों में बिजली संकट से निपटने के लिए ट्रांसफार्मरों की मरम्मत और सुरक्षा का कार्य शुरू

Share This

जसवंतनगर विद्युत विभाग ने आगामी गर्मियों में बिजली संकट से निपटने के लिए बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। विभाग द्वारा क्षेत्र के बिजली घरों का सौंदर्यीकरण और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत व सुरक्षा के कार्य शुरू किए जा रहे हैं। इससे गर्मियों के दिनों में ट्रांसफार्मर के अधिक गर्म होने और खराब होने की समस्या को दूर किया जा सकेगा।

विजली विभाग के एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए एग्जॉस्ट फैन और कूलर लगाए जाएंगे। इसके अलावा, क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर रखे गए ट्रांसफार्मरों को प्लास्टिक जाली से ढककर सुरक्षित किया जाएगा। यह कदम ट्रांसफार्मरों को धूल, मिट्टी और अन्य बाहरी क्षति से बचाने के लिए उठाया गया है।

इस कार्य को अंजाम देने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था के मैनेजर चैतन्य पांडे और सर्वेयर विक्रम सिंह ने सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। सर्वेयर विक्रम सिंह ने बताया कि बिजली घरों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ 27 फायर सिलेंडर, 18 एडजस्टेबल फैन और कूलर, 36 एलईडी लाइट्स और ट्रांसफार्मरों के लिए फाइबर जाली लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस पूरे कार्य के लिए अनुमानित लागत एक करोड़ रुपए आने का अनुमान है। विभाग का मानना है कि इस सुविधा से बिजली उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली ट्रिप होने की समस्या से छुटकारा मिलेगा और गर्मियों में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहेगी।

विभाग ने इस कार्य को फरवरी माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। एसडीओ अरविंद कुमार ने कहा कि यह कदम उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवा प्रदान करने और गर्मियों में होने वाले बिजली संकट से निपटने के लिए उठाया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग हर संभव प्रयास करेगा ताकि गर्मियों के मौसम में लोगों को बिजली संबंधित समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...