विपश्यनाचार्य एस.एन. गोयनका का जन्मदिवस ध्यानोत्सव के रूप में मनाया गया

Share This

विपश्यना ध्यान को जन-जन तक पहुंचाने वाले महान विपश्यनाचार्य कल्याण मित्र एस.एन. गोयनका का जन्मदिवस ध्यानोत्सव के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम कल्याण मित्र ध्यान साधना केंद्र, लक्ष्मण कॉलोनी में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सी.पी. शाक्य ने बताया कि तथागत बुद्ध की विपश्यना ध्यान विधि को दुनियाभर में लोकप्रिय बनाने वाले एस.एन. गोयनका पहले एक प्रसिद्ध उद्योगपति थे। उनका जन्म म्यांमार में हुआ था और बाद में उन्होंने भारत आकर विपश्यना ध्यान सिखाना शुरू किया। यह ध्यान विधि आंतरिक शांति प्राप्त करने का वैज्ञानिक और गैर-सांप्रदायिक तरीका है।

प्रेम कुमार शाक्य ने जानकारी दी कि एस.एन. गोयनका 1969 में भारत आए और यहां ध्यान सिखाने लगे। उन्होंने महाराष्ट्र के इगतपुरी में एक विपश्यना ध्यान केंद्र की स्थापना की। उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में केपी सिंह ने कहा कि विपश्यना ध्यान के माध्यम से मन में राग, ईर्ष्या और द्वेष जैसी नकारात्मक भावनाएं समाप्त की जा सकती हैं। यह ध्यान विधि मानसिक शुद्धि और आंतरिक शांति लाने में सहायक है।इस ध्यानोत्सव में कल्याण मित्र फाउंडेशन के संरक्षक रामधन शाक्य, बालभ्यासी शाक्य, डॉ. एसके, डॉ. सुधीर शाक्य, एडवोकेट ऋषभ शाक्य, महिपाल सिंह, गुड्डू प्रजापति, रंजीत, सत्येंद्र, शिक्षिका ऋचा शाक्य, सुरेंद्र बहादुर, केशव दयाल, रघुवंश, विद्या देवी, जय देवी, प्रेमलता, शशि देवी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जंगली और मंगली बाल्मीकि का बलिदान जिसकी गूँज आज भी सुनाई देती है चंबल की घाटियों में

जंगली और मंगली, इटावा की वीर भूमि से निकले दो ऐसे रणबांकुरे थे जिनकी गाथा सुनते ही हृदय में गर्व की लहर दौड़ जाती...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...