जुगाड़ वाहनों से सड़क सुरक्षा को खतरा, नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

Share This

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जुगाड़ वाहन बड़ी संख्या में चल रहे हैं, जो सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। इन वाहनों में न तो प्रदूषण प्रमाण पत्र होता है, न पंजीकरण, न बीमा, और न ही साइलेंसर होता है। इसके बावजूद इन वाहनों पर न तो कोई रोकथाम की जा रही है, न ही किसी प्रकार की जांच की जा रही है। सिस्टम पर भारी इन जुगाड़ वाहनों के चलते शहर में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं।

इटावा-बरेली हाईवे पर मंगलवार को ऐसे ही कई जुगाड़ वाहनों का नजारा देखने को मिला, जिनमें लंबी पाइप, सरिया, ईंट आदि का अवैध रूप से ढुलाई की जा रही थी। इन वाहनों में से किसी के पास वाहन के कागजात नहीं थे और न ही किसी पर नंबर प्लेट लगी थी। सेंगर नदी पुल के पास ओवरलोड भूसा लदी जुगाड़ गाड़ी को देखा गया, जिसमें न तो कोई आवश्यक दस्तावेज थे और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था।

भरथना चौराहा पर एक और जुगाड़ वाहन देखा गया, जो एक मोटरसाइकिल से बनाई गई थी और जिसका आकार सात से आठ फीट था। इस पर माल लादने के लिए 20-20 फीट के कई एंगल रखे गए थे, लेकिन कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। इस वाहन पर कोई कपड़ा भी नहीं बांधा गया था, जिससे यह खतरे का कारण बन सकता है। यदि कोई व्यक्ति सामने से आ रहा है, तो वह दुर्घटना का शिकार हो सकता है।

शहर में बिल्डिंग मटेरियल के व्यापारियों द्वारा इन जुगाड़ वाहनों का अधिक उपयोग किया जा रहा है और क्षेत्र में कुछ लोग इन वाहनों से यात्रा भी करते हैं। शहर से लेकर गांव तक सैकड़ों जुगाड़ वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...