लखना और बिजौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शासन के निर्देश पर जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया।

Share This

बकेवर:- रविवार को कस्वा लखना और बिजौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शासन के निर्देश पर जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। तेज धूप और गर्मी के बावजूद दोनों केंद्रों पर कुल 30 मरीज स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे। मेले में मरीजों को निशुल्क परामर्श और दवाएं दी गईं। कस्वा लखना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय आनंद के नेतृत्व में सुबह से ही मरीज आने लगे दोपहर 2 बजे तक कुल 19 मरीज मेले में पहुंचे। अधिकांश मरीज सिरदर्द, बुखार और खांसी-जुकाम की शिकायत लेकर आए।

डॉ. संजय आनंद ने सभी मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं। उन्होंने लोगों को गर्मी में साफ पानी पीने और खानपान में सावधानी बरतने की सलाह भी दी। मेले में स्टाफ फार्मासिस्ट संजय विक्रम, लैब टेक्नीशियन एलटी कृष्णा चौहान सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे और मरीजों को दवाओं के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी।
वहीं बिजौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेले में रविवार की तेज गर्मी के कारण 11 मरीज पहुंचे। यहां बुखार, फंगल इंफेक्शन, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही।

चिकित्सा प्रभारी डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सभी मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें निशुल्क दवाएं प्रदान कीं। उन्होंने मरीजों से साफ-सफाई रखने और बासी खाना न खाने की अपील की। मेले के दौरान फार्मासिस्ट उदयवीर सिंह, वार्ड ब्वॉय सीताराम, लैब टेक्नीशियन मौना गुप्ता और मुकेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक महेवा डॉक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि हर रविवार को लगने वाले इस मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और विकास कार्यों के बीच आगे बढ़ती अंशुल यादव की राजनीतिक यात्रा

इटावा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा नेताओं में अभिषेक यादव अंशुल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 29 सितंबर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...