बकेवर स्थित बाबू राम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Share This

बकेवर:- कस्बा बकेवर स्थित बाबू राम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को सात विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में इटावा, औरैया तथा कानपुर देहात के सात विद्यालयों से करीब 30 प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। शिविर का संचालन ज्ञान स्थली ग्रुप के चेयरमैन शिव प्रसाद यादव ने किया। उन्होंने शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण, व्यक्तित्व विकास और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक शिक्षक केवल विद्यार्थियों को ही नहीं पढ़ाता, बल्कि अपने ज्ञान और संस्कारों से अनेक योग्य शिक्षक भी तैयार करता है। इसलिए शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में उपप्रबंधक विनीत यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य बेनीराम पाल, शिवाजी शिक्षा निकेतन इटावा के प्रधानाचार्य सुदामा लाल राजपूत, सरस्वती ज्ञान मंदिर अड्डा निहाल इटावा के ज्ञान प्रकाश यादव, सरस्वती ज्ञान मंदिर बिधूना के पारसमणि, ज्ञान स्थली एकेडमी भरथना के गौरव दुबे, सरस्वती ज्ञान मंदिर औरैया के कपिल यादव, सरस्वती ज्ञान मंदिर नारायणपुर के शोभित सक्सेना, सरस्वती ज्ञान मंदिर झीझंक (कानपुर देहात) के संतोष सिंह तथा सरस्वती ज्ञान मंदिर रुरा के विजय यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक राकेश यादव भी मौजूद रहे.प्रशिक्षण के अंत में शिक्षकों से विद्यालयों में नवीन शिक्षण पद्धतियों को अपनाने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

भाजपा की जमीनी राजनीति से क्षेत्रीय नेतृत्व तक प्रशांत राव चौबे का सफर

प्रशांत राव चौबे इटावा की राजनीति में संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...