जाफराबाद में विवाद: गाली-गलौज पर विवाद, बुजुर्ग की मौत, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share This

बसरेहर: क्षेत्र के गांव जाफराबाद में शुक्रवार की रात गाली-गलौज के विरोध पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष के सात लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे एक बुजुर्ग की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के अनुसार, गुरुवार की रात सतेंद्र का परिवार अपने घर के बाहर अलाव ताप रहा था। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक नशे में धुत होकर गाली-गलौज करने लगा। जब सतेंद्र और उनके परिवार ने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में सतेंद्र, उनके पिता प्रेम सिंह, ताऊ पंछीलाल, मां रामबेटी, भाई विमलेश और अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी से आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय रेफर किया गया था, जहां प्रेम सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में मृतक के पुत्र सतेंद्र की तहरीर के आधार पर समीर यादव उर्फ मनुआ, नंदराम, गुलशन, हरिविलास, उदयवीर, अर्जुन और दुर्वेश समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपी गुलशन, नंदराम और उदयवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

वेदव्रत गुप्ता: वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता का अद्वितीय संगम

यहाँ कहीं न कहीं जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने का रहस्य यही है कि हम कठिनाइयों के मुकाबले संघर्ष करते हैं और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी