प्रदर्शनी पंडाल में वाद-विवाद प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Share This

प्रदर्शनी पंडाल में पंडित शिवदत्त चतुर्वेदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का उद्घाटन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार डॉ. पदम सिंह यादव ‘पदम’ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में प्रतियोगिताओं के महत्व को रेखांकित किया और छात्रों को ज्ञान और कौशल बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजनों में भाग लेने की प्रेरणा दी।

वाद-विवाद प्रतियोगिता के मध्यम वर्ग में पक्ष में संत नामदेव विद्यालय की प्रशा प्रथम, संत विवेकानंद की अदिति मिश्रा द्वितीय, और अर्चना मेमोरियल की ईवा शाक्य तृतीय स्थान पर रहीं। विपक्ष में संत विवेकानंद की अंशिका राठौर प्रथम, इस्लामिया इंटर कॉलेज के यश वर्मा द्वितीय, और मन भवति इंटर कॉलेज, बसरेहर के दीपेंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे।वरिष्ठ वर्ग में चौधरी चरण सिंह कॉलेज, हैंवरा की प्रियंका राजपूत ने पक्ष में प्रथम और लालाराम महाविद्यालय की रितिका कश्यप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में सेंट मेरी की फव्या फातिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पानकुंवर विद्यालय की दिव्यांशी दीक्षित और हिमांगिनी मेमोरियल स्कूल की मैथिली ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सेंट मेरी के शिवांग श्रीवास्तव और अर्चना मेमोरियल के आयत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कनिष्ठ वर्ग में पुलिस मॉडर्न स्कूल की अक्षरा प्रथम, सेंट मेरी की लायवा फातिमा द्वितीय, और संत विवेकानंद की भूमि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रदर्शनी के जनरल सेक्रेटरी, एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव ने भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के प्रति प्रेरित किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर गरिमा मिश्रा स्मृति और सावित्री कंकन स्मृति पुरस्कार भी वितरित किए गए। शिशु वर्ग में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में कवि प्रेम बाबू यादव ‘प्रेम’, देवेश शास्त्री, रोहित चौधरी, हरिशंकर त्रिपाठी, महेश तिवारी, सुरेश भाई मिश्र, प्रधानाचार्य संजय शर्मा, गुफरान अहमद, डॉ. उमेश यादव, कमर सिद्दीकी, नरसिंह नारायण, प्रशांत तिवारी, हर्ष शर्मा, प्रतीक्षा चौधरी, और प्रखर गौड़ का विशेष योगदान रहा। प्रदर्शनी कार्यकारिणी के सदस्यों में सुरेश चंद्र त्रिपाठी, राज किशोर बाजपेई, शांति स्वरूप पाठक, विशन चंद्र अग्रवाल, रविंद्र सिंह दुबे, सईद नकवी, धर्मेंद्र बंसल, विजय नारायण सिंघल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत संयोजक अजीत नारायण चतुर्वेदी ने किया, संचालन ललित सक्सेना ने किया और आभार डॉ. कुश चतुर्वेदी ने व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

१३ वीं और १४ वीं शताव्दी में इटावा

सन् ११९४ ई० में दिल्ली और कन्नौज के हिंदू राज्यों के पतन हो जाने के बाद यह जिला दिल्ली की मुस्लिम शक्तियों के अधीन...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...