कृषि भवन परिसर में मिलेट्स रेसीपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share This

इटावा। कृषि भवन परिसर में मिलेट्स रेसीपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीओ अजय कुमार गौतम ने भाग लिया। कार्यक्रम में 26 महिला स्वयं सहायता समूहों और दो अन्य फर्म रेस्टोरेंट की ओर से कुल 28 स्टालों में 112 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में महिला समूहों की ओर से 160 से 165 उच्च गुणवत्ता वाले और स्वादिष्ट मिलेट्स आधारित व्यंजन तैयार किए गए। रेसिपी मेले के दौरान प्रत्येक स्टाल का निरीक्षण करते हुए सीडीओ ने महिला समूहों के सदस्यों से मिलेट्स उत्पाद तैयार करने की विधि के बारे में जानकारी ली। सीडीओ ने इस अवसर पर महिला समूहों की सराहना की और उनके उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट उत्पाद तैयार करने वाले समूहों को सम्मानित भी किया गया। ओम शांति स्वयं सहायता समूह, ग्राम नावली, ब्लॉक बसरेहर की अध्यक्ष मोना को प्रथम पुरस्कार, अंश स्वयं सहायता समूह, ग्राम मोहब्बतपुर जसोहन, ब्लॉक जसवंतनगर की अध्यक्ष पिंकी को द्वितीय पुरस्कार और कृष्णा स्वयं सहायता समूह, मोहब्बतपुर, ब्लॉक जसवंतनगर की अध्यक्ष रश्मि चौहान को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी स्टालों के प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस रेसिपी मेले में 350 महिला/पुरुष किसान भी शामिल हुए। यह कार्यक्रम मिलेट्स को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

सीडीओ अजय कुमार गौतम ने कहा कि मिलेट्स एक स्वस्थ आहार है और इसे बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों की मेहनत और उनके उत्पादों की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों की आवश्यकता जताई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...