संगठन पर्व 2024 के तहत जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू

Share This

इटावा। भाजपा के संगठन पर्व 2024 के तहत जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इस चरण में 29 दिसंबर को दिल्ली में केंद्रीय कार्यशाला और 5 जनवरी को लखनऊ में प्रदेश कार्यशाला संपन्न हो चुकी है। भाजपा प्रदेश के 98 संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी संगठन बूथ समितियों के गठन और मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद अब जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की ओर बढ़ चुकी है।

संगठन पर्व के इस चरण के अंतर्गत भाजपा ने जिलाध्यक्षों के चुनाव को अंतिम रूप देने के लिए आगामी कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए पूर्व राज्यमंत्री, पूर्व प्रदेश मंत्री और जिला चुनाव अधिकारी वीरेंद्र तिवारी 7 से 10 जनवरी तक इटावा में चार दिवसीय प्रवास करेंगे। इस दौरान वे जिलाध्यक्षों के नामांकन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे और वरिष्ठ नेताओं, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों से रायशुमारी करते हुए चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगे।

वीरेंद्र तिवारी के प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया जाएगा ताकि जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके। वीरेंद्र तिवारी 7 जनवरी 2025 को दोपहर 1 बजे सिचाई विभाग निरीक्षण भवन पहुंचेंगे। वहां से वे दोपहर 2 बजे भाजपा जनपद कार्यालय पहुंचकर जिला सह-चुनाव अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों से बैठक करेंगे।

भा.ज.पा. की यह चुनाव प्रक्रिया संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें आगामी दिनों में जिलाध्यक्षों का चयन किया जाएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

स्वा धीनता संग्राम में इटावा का योगदान

सन् 1857ई0 में वि‍द्रोह की ज्‍वाला बनकर फूट पड़े प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा जि‍ला क्रान्‍ति‍कारि‍यों का प्रमुख रणक्षेत्र रहा। यहां लगभग डेढ़...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...