समाजवादी पार्टी के PDA कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और अधिकारों पर जोर

Share This

इटावा। 200 विधानसभा क्षेत्र के भदामई और चितभवन सेक्टर में समाजवादी लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष किशन यादव और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पाल के संयोजन में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू और इटावा के सांसद जितेंद्र दोहरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने सामाजिक न्याय, आरक्षण, बेरोजगारी, महंगाई, जाति जनगणना और स्थानीय मुद्दों पर गहन चर्चा की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने वंचित समाज को उनके अधिकारों और भागीदारी के प्रति जागरूक किया और लोकसभा कार्रवाई के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा बाबा साहब पर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की।

इटावा के सांसद जितेंद्र दोहरे ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सामाजिक और आर्थिक न्याय की दिशा में पार्टी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया और जनता से अपील की कि वे अपने अधिकारों को समझें और उनके लिए संगठित होकर संघर्ष करें।

इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति, पिंकी यादव, राजेंद्र सिंह पाल, रिशु चौधरी, गोलू पाल, रितिक, अंकुर यादव, अनुज यादव सहित सभी बूथ प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सामाजिक न्याय और समानता के लिए सपा की प्रतिबद्धता को एक बार फिर उजागर किया और क्षेत्र में पार्टी की मजबूती को दर्शाया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...