बंबा की खंदी फटने से 40 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न, किसान नाराज

Share This

बसरेहर । विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत वजीरपुर के गांव अगूपुर के पास बंबा की खंदी फटने से करीबन 40 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। फसल के नुकसान से नाराज किसानों ने आरोप लगाया कि नहर से निकाले गए रिटौली माइनर की सफाई हाल में की गई थी, लेकिन ठेकेदारों द्वारा मानक से अधिक सिल्ट उठाए जाने के कारण बंबा की पटरी कमजोर हो गई, जिसके बाद खंदी फट गई और किसानों की फसल बर्बाद हो गई।

किसानों ने इस घटना के लिए ठेकेदारों को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि ठेकेदारों ने रात के अंधेरे में बंबा की पटरी की मिट्टी मानक से अधिक उठाई, जिससे फसल पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा। प्रभावित किसानों अमर सिंह, रमेश फौजी, उमाशंकर शर्मा और वेचेलाल ने इस नुकसान पर गहरी चिंता जताई और प्रशासन से जल्द राहत देने की मांग की।

सिंचाई विभाग के जेई चंद्र प्रकाश को इस घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन भेजी, ताकि खंदी को बंद करने का काम किया जा सके और जलमग्न हुई फसल से बचाव किया जा सके।

इस मामले में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि बंबा की मिट्टी का ठेका ठेकेदारों को दिया गया था, लेकिन उनकी लापरवाही के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। अधिकारी ने यह भी बताया कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी