फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की भूमि हड़पने का मामला उजागर

Share This

बसरेहर,  सदर तहसील के कस्बा बसरेहर में करोड़ों रुपये की भूमि हड़पने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों ने फर्जी आधार और पैन कार्ड का उपयोग कर भूमि का बैनामा करवा लिया, जबकि वास्तविक भूमि स्वामी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

बसरेहर निवासी राज किशोर पाल, पुत्र राम किशन ने बताया कि उनकी पैतृक संपत्ति खाता संख्या-483 रकबा 10.7710 हेक्टेयर में से 0.3855 हेक्टेयर जमीन उनके नाम खतौनी में दर्ज है। 5 दिसंबर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने भाई श्याम सुंदर पाल और भतीजे मनीष के साथ खेत पर मौजूद थे। इसी दौरान रजिस्ट्रार कार्यालय के लिपिक उनकी जमीन का मौका मुआयना करने पहुंचे।

राज किशोर के पूछने पर लिपिक ने बताया कि 4 दिसंबर को उनकी जमीन का बैनामा किया गया है और टीम स्टांप की जांच के लिए मौके पर पहुंची है। बैनामा के दस्तावेज देखने पर राज किशोर और उनके परिवार के होश उड़ गए, क्योंकि न तो उन्होंने कोई बैनामा किया था और न ही दस्तावेजों पर उनकी तस्वीरें थीं।

जब रजिस्ट्रार कार्यालय में जांच कराई गई, तो पता चला कि फर्जी आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर उनकी जमीन का बैनामा किया गया है। यह मामला एसडीएम सदर विक्रमसिंह राघव के संज्ञान में लाया गया। उन्होंने बताया कि फर्जी क्रेता ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैनामा कराया है। पीड़ित राज किशोर पाल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच की जा रही है, और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी