मजदूरों से भरी बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुई हादसे का शिकार

Share This

इटावा । आज सुबह तड़के 6 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ बड़ा हादसा।इटावा जनपद के थाना चौबिया इलाके में माइलस्टोन 113 पर  हादसा हो गया था। यह बस श्रावस्ती से 80 मजदूरो को गुजरात लेकर के जा रही थी तभी बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि चालक को अचानक नींद आ गई थी और बस अनियंत्रित हो गई जो डिवाइडर पर चढ़ गई थी जिसके चलते यह हादसा हो गया ।इस हादसे में 29 मजदूर हुए गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का गहनता से इलाज करने में जुटी हुई है। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सभी घायलों का बेहतर इलाज मिनी पीजीआई में किया जा रहा है।

घटना के बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर राहत एवं बचाव कार्य जारी हो गया था घटना के बाद लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया था साथ ही हाईवे पर हुए हादसे के दौरान सभी यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया था जिसके चलते आवागमन बाधित हो गया पुलिस ने हादसे के बाद सभी घायलों को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती करवाया और एक्सप्रेस वे पर लगे जाम को खुलवाया वाहनों को दूसरी लेन के माध्यम से धीमे-धीमे ट्रेफिक क्लियर कर आया जिसके बाद क्रेन के माध्यम से बस को एक्सप्रेस वे से हटवाया गया। और एक्सप्रेस वे पर यातायात सुचारू रूप से शुरू करवाया गया है। हादसे की जानकारी होते ही यूपी का टीम राहत बचाव कार्य के लिए पहुंची थी।सैफई सीओ नागेंद्र चौबे थानाध्यक्ष चौबीया की अगुवाई में राहत एवं बचाव कार्य किया गया।

बताया गया हादसे के दौरान बस में 80 से अधिक मजदूर सफर कर रहे थे जिसमें करीब 29 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए कुछ लोगों को मामूली चोटें आई थी। यह सभी मजदूर श्रावस्ती से काम के लिए गुजरात जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। यह बस डबल डेकर थी जिसमें अधिक यात्री सफर कर रहे थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही उप जिला अधिकारी सैफई नम्रता सिंह घायलों का हालचाल जानने के लिए सैफई मिनी पीजीआई पहुंची जहां उन्होंने घायलों का हालचाल लिया तथा डॉक्टरों से बेहतर इलाज करने की निर्देश दिए।

 

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता

अभिषेक यादव अंशुल: जनता के दिलों में बसे युवा सपा नेता अभिषेक यादव अंशुल का जन्म 29 सितंबर 1987 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी