गंगा दशहरा पर मशहूर कवि प्रेम बाबू “प्रेमजी” की अध्यक्षता में साहित्यिक संस्था “पहल” के तत्वाधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन

Share This

इटावा । गंगा दशहरा के पावन अवसर पर भगवानदास शर्मा “प्रशांत” के निज आवास वैभव नगर पर सांय एक काव्य गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ कवि श्री प्रेम बाबू “प्रेमजी” की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । काव्य गोष्ठी का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पमाला अर्पण कर दीप प्रज्वलन से हुआ सभी ने मां वाणी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए काव्य गोष्ठी का प्रारंभ कवि अमरनाथ दीक्षित जी के द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ।काव्य गोष्ठी में जनपद तथा अन्य जगहों से पधारे हुए कवियों को पुष्पमाला तथा पीतपट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया । सभी ने मां वाणी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए । काव्य गोष्ठी का सफल संचालन मशहूर कवि और शायर वैभव कुमार यादव ने बड़ी बखूबी निभाया । काव्य पाठ में औरैया से आए कवि प्रशांत कुमार ने प्रेरणा गीत, नेवी से सेवानिवृत्त कवि शिव गोपाल अवस्थी जी ने प्रेम और विरह के गीत, सेना में कार्यरत कवि रवि पाल”खामोश” ने देशभक्ति और भ्रष्टाचार पर गीत,सेना से सेवानिवृत्त वर्तमान शिक्षक कवि भगवान दास शर्मा प्रशांत ने नैतिक चरित्र और सैनिक धर्म बलिदान पर गीत, कवि वैभव कुमार ने प्रेम और सदभाव का पैगाम दिया तो वही कवि संजय तोमर ने प्रेम और श्रृंगार के गीत गाए, डा0 बालमुकुंद दिवाकर जी ने प्रकृति सरंक्षण और पर्यावरण पर काव्य पाठ किया । 8 साल की बेटी अनन्या ने अमन भाईचारे अपनी कविता प्रस्तुत की जिसे सभी कवियों ने स्नेह आशीष दिया । अंत में कवि प्रेम बाबू “प्रेमजी” ने अपने काव्य पाठ से सबका मन मोह लिया । उन्होंने बिटिया को भी आशीष देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की । संयोजक कवि भगवान दास शर्मा “प्रशान्त” तथा हरिशरण ने सभी सम्मानित गणमान्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी का आभार प्रकट किया ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

भारेश्वर मंदि‍र – जनपद का सबसे वि‍शाल और प्राचीन मंदि‍र दूसरा नहीं

भरेह का इति‍हास तो बक्‍त के पंछि‍यों सा उड़ गया लेकि‍न  अपने पद चि‍न्‍ह  यहां  के भारेश्‍वर  मंदि‍र और कि‍ले  के अवशेषों  के रूप ...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी