12 यूनिट ब्लड ही बचा ब्लड बैंक में, स्वैच्छिक रक्तदान के लिए स्थानीय संस्थाएं आगे आएं: सीएमओ

Share This

इटावा। ब्लड बैंक को अस्पताल में बनाने का उद्देश्य है कि मरीजों को रक्त की आवश्यकता होने पर रक्त की आपूर्ति कराई जा सके। यदि हम रक्तदान न करें तो ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो जाएगी और जरूरत पड़ने पर मरीजों को रक्त की कमी से परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। गंभीर परिस्थितियों में मरीज की जान भी जा सकती है। इसलिए स्वस्थ व्यक्ति हर छह महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गीताराम का।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील है कि स्थानीय संस्थाएं जैसे- बैंक, प्राइवेट फर्म, विभिन्न विभागों के कार्यालय, कॉलेज और इंस्टिट्यूट आदि संस्थाएं स्वैच्छिक रक्तदान के लिए रक्तदान शिविर लगवाने के लिए आगे आएं। यदि कोई संस्था रक्तदान शिविर का आयोजन करवाएगी तो उसे जिला अस्पताल की ब्लड बैंक की ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में ब्लड बैंक में केवल 12 यूनिट ब्लड उपलब्ध है जबकि ब्लड बैंक द्वारा उच्च जोखिम गर्भावस्था, थैलेसीमिया, बोन मैरो, कैंसर, लावारिस मरीज,जेल कैदियों को निशुल्क रक्त प्रदान किया जाता है। इसके अलावा लगभग हर माह 300 रोगियों को ब्लड बैंक एक्सचेंज ब्लड लेकर अपनी सेवा देता है।

रक्त कोष प्रभारी डॉ नीतू ने बताया कि रक्तदाता यदि रक्तदान करता है तो उससे पहले उसके ब्लड की नेट टेस्टिंग (महत्वपूर्ण सघन कई जांचें) होती है यदि कोई व्यक्ति बाहर यह जांचे करवाए तो यह जांचे महंगी पड़ती है बल्कि ब्लड बैंक में यह सभी जांच निशुल्क होती हैं।
उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से शरीर पर किसी भी तरह का कोई भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता बल्कि वह व्यक्ति पहले से स्वस्थ और स्फूर्ति अनुभव करता है और रक्तदान करने के बाद मानसिक रूप से संतुष्टि का अनुभव करता है। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति रक्तदान करता है उसके रक्त संबंधियों को 3 माह तक जरूरत पड़ने पर निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहता है या रक्तदान शिविर लगवाना चाहता है तो वह इस नंबर 8791482548 (अर्जुन सिंह ब्लड बैंक-लैब टेक्नीशियन) पर संपर्क कर समन्वय स्थापित करें उसे ब्लड बैंक द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। डॉ नीतू ने बताया कि ब्लड बैंक में रक्तदान से कई फायदे होते हैं। जैसे-

आपातकाल की स्थिति में कोई भी व्यक्ति ब्लड बैंक से रक्त ले सकता है।

ब्लड बैंक में रक्तदान करने से आप कई लोगों की मदद कर सकते हैं।

ब्लड बैंक से किसी भी वर्ग का रक्त आसानी से मिल जाता है। इससे आपको कोई भी रक्तदाता तलाशने की जरूरत नहीं पड़ती।
कई बार ऐसा होता है कि किसी खास वर्ग के रक्त की जरूरत होती है लेकिन वह समय पर नहीं मिल पाता। ऐसा होने पर मरीज की जान खतरे में भी पड़ सकती है। ब्लड बैंक से आपको आसानी से उसी वर्ग का रक्त तुरंत मिल जाता है।
ब्लड बैंक में जो भी रक्तदान करता है उसका पहले पूरा चेकअप होता है। इस वजह से ब्लड बैंक से सुरक्षित और रोग मुक्त रक्त तुरंत मिल जाता है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महिला भेष में इटावा से भागा कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम, बढ़पुरा में हुई जूतों से खातिरदारी

1857 का साल… भारत की धरती क्रांति की आग में धधक रही थी। इटावा भी इससे अछूता नहीं था। हर गली, हर गाँव में...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी