ताखा तहसील दिवस में 28 शिकायतों में 7 का निस्तारण,सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने दें –डीएम

Share This

रिपोर्ट नीतेश यादव ताखा

ताखा-ऊसराहार,इटावा। जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में तहसील ताखा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के मंशानुरूप सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्यालय में समय से बैठकर जन समस्याओं को सुना जाए,और समय सीमा के अंतर्गत उनका निराकरण धरातल पर भी सुनिश्चित किया जाए। समस्याओं का निराकरण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए ताकि शिकायतकर्ताओं को बार-बार ब्लॉक तहसील व जनपद मुख्यालय का चक्कर ना लगाना पड़े सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की छोटी बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए, जिलाधिकारी अवनीश राय ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से सुना एवं उसके निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं,इसमें कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होने लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि सरकारी जमीनों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने पाये इसका ध्यान रखा जाये,यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी तहसील दिवस के अंतर्गत जिलाधिकारी ने पूर्व में आयी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हुआ है या नहीं उसके विषय में अधिकारियों के माध्यम से दूरभाष पर बात कर शिकायतों की निस्तारण की गुणवत्ता को जाना। उसके उपरांत जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील दिवस समापन होने के उपरांत सभी अधिकारी अपनी एक शिकायत का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आख्या रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी को प्रेषित करेंगे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 28 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया। सभी शिकायतों को समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा,उप जिलाधिकारी ताखा देवेन्द्र पाण्डेय,जिला विकास अधिकारी दीनदयाल, मुख्य चिकित्साधिकारी गीताराम,क्षेत्राधिकारी विवेक जावला सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण, राजस्व निरीक्षक,लेखपाल एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे इस मौके पर रामपुरा पचार की निवासिनी 82 वर्ष की राम बेटी पत्नी स्वर्गीय राम गोपाल ने जिला अधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया जिसमें विद्युत विभाग की लापरवाही को उजागर करते हुए बताया कि उसका विद्युत कनेक्शन कभी हुआ ही नहीं लेकिन उसके बावजूद भी उसके नाम बिल आता रहा बिल जमा नही होने के कारण उसके नाम विभाग ने बसूली की आरसी कट वादी है,आरसी निरस्त कराने की मांग की है।ग्राम नगला दुली निवासी उत्कर्ष यादव पुत्र जमादार सिंह ने गांव में नामजद दबंग भूमाफिया द्वारा सरकारी भूमि तालाब पर किए अवैध अतिक्रमण को कब्जा मुक्त कराने के संबंध में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा ग्राम अघीनी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सामूहिक रूप से दिए प्रार्थना पत्र में यह आरोप लगाया कि विद्युत विभाग द्वारा उनकी आरसी काट दी गई है जबकि उनका कोई बिल का कनेक्शन ही नहीं है इन सभी प्रार्थना पत्रों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया कि जल्द से जल्द उपरोक्त शिकायतों का निस्तारण किया जाये।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

करूणाजनक घटना रही ‘नगला ढकाऊ’ का गोली कांड

इस आन्‍दोलन की चि‍र स्‍मरणीय, कि‍न्‍तु करूणाजनक घटना थी ‘नगला ढकाऊ’ का गोलीकांड। जि‍समें तीन व्‍यक्‍ि‍त पुलि‍स को गोली के शि‍कार हुए।यह गोलीकांड 10...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी