Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेसर्वकल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

सर्वकल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- सर्व कल्याण समिति की बैठक फायर बिग्रेड स्टेशन के निकट सर्व कल्याण आश्रम में जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में संस्था प्रमुख/पूर्व सभासद राजेश यादव ने कहा कि संस्था का उद्देश्य गरीब, असहाय, वृद्ध, दिव्यांगजनों की सहायता करना है। इसी उद्देश्य के चलते आश्रम/मन्दिर का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं जि0पं0स0 पुष्कर सिंह यादव ने कहा कि जनहित में ग्रामीणों के आवागमन हेतु आश्रम तक अच्छी सड़क निर्माण का प्रस्ताव जिला पंचायत में दिया गया है। इससे पहले संस्था के पदाधिकारियों ने श्री यादव का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। बैठक में उपाध्यक्ष होशियार सिंह, महामंत्री राजकिशोर, अवधेश यादव, प्रदीप कुमार, गंगा सिंह फौजी, प्रमोद कुमार, पूर्व प्रधान सहदेव सिंह, केशव कुमार, भूरे फौजी, शॉबी यादव, रवि कुमार, सतपाल सिंह, सत्यप्रकाश, राजेश कुमार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैठक का संचालन शिव कुमार ने किया।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें