Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेआर्य समाज मन्दिर का 101वाँ वार्षिकोत्सव प्रारम्भ

आर्य समाज मन्दिर का 101वाँ वार्षिकोत्सव प्रारम्भ

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आर्य समाज मन्दिर का पाँच दिवसीय 101वाँ भव्य वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिसका प्रातः बेला में यज्ञ से शुभारम्भ हुआ।

कस्बा के गली गोदाम महर्षि दयानन्द मार्ग स्थित आर्य समाज मन्दिर पर मध्य प्रदेश से पधारे आचार्य योगेन्द्र याज्ञिक द्वारा वेद मंत्रों पर आधारित यज्ञ कराया गया। तदुपरान्त स्वामी प्रभुवेश जी द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम एवं योगिराज भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन किया एवं यज्ञ की महत्ता को बताया। साथ ही हिसार (हरियाणा) से आयी भजनोपदेशिका बहन कल्याणी आर्या द्वारा ‘‘प्रभु नाम नहीं तो जीना क्या‘‘ के माध्यम से भगवान की कृपा का वर्णन किया। उक्त धार्मिक अनुष्ठान के दौरान आर्य समाज मन्दिर भरथना के प्रधान अरुण गुप्ता आर्य, मंत्री सत्यभान आर्य (राजा), कोषाध्यक्ष सतेंद्र आर्य, उपमंत्री मोहन आर्य, मीडिया प्रभारी वैभव गुप्ता आर्य, राजेश यादव, अतुल आर्य, लक्ष्य आर्य, मातृशक्ति के साथ सैंकड़ों श्रोताओं ने उपदेशों का श्रवण किया। कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य प्रेम सिंह द्वारा किया गया।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें