सैफई में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) ने एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की, जिसका उद्देश्य ई-सारथी परियोजना के पायलट चरण के अंतर्गत चयनित पाँच जनपदों के चिकित्सकों को प्रशिक्षित करना था।
कार्यशाला में पाँच जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भाग लिया।
उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपीयूएमएस सैफई को इटावा, मैनपुरी, औरैया, फिरोजाबाद और शिकोहाबाद क्षेत्र के जिला अस्पतालों के लिए हब एवं कमांड सेंटर के रूप में नामित किया, ताकि इन क्षेत्रों के अस्पतालों और उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों के बीच रेफरल व्यवस्था अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और तकनीक आधारित हो सके। ई-सारथी परियोजना का उद्देश्य मरीजों को उनकी चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार उचित चिकित्सा संस्थान तक समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराना और अनावश्यक रेफरल पर नियंत्रण करना है।
कार्यशाला में डॉ. आलोक कुमार और प्रो. (डॉ.) अजय सिंह उपस्थित रहे। प्रो. अजय सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक का समुचित उपयोग समय की आवश्यकता है और ई-सारथी जैसी डिजिटल पहल रेफरल व्यवस्था को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने अधिकारियों और चिकित्साकर्मियों से नई तकनीकी व्यवस्था को सकारात्मक सोच के साथ अपनाने की अपील की।
UP-TSU की तकनीकी टीम ने ई-सारथी सॉफ्टवेयर की लॉगिन प्रक्रिया, मरीजों का विवरण दर्ज करने, रेफरल अनुरोध तैयार करने, रेफरल की स्थिति देखने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से समन्वय स्थापित करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों की तकनीकी एवं व्यावहारिक शंकाओं का समाधान भी किया गया।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)