इटावा। 18 नवंबर 2026 को अहीर धाम, रेजांगला पार्क, इटावा में रेजांगला शौर्य दिवस एवं यदुकुल सम्मान दिवस बड़े ही धूमधाम और गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मानव कल्याण सेवा समिति, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, सामाजिक विकास सेवा समिति, अखिल भारतीय यादव महासभा, ईएसएम यूपी एआईवाईएम (ESM UP AIYM) तथा 13 कुमाऊं रेजीमेंट के सेवानिवृत्त जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर अमर शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गार्ड ऑफ ऑनर का नेतृत्व मानद फ्लाइंग ऑफिसर रघुराज सिंह यादव ने किया। परेड की धुन के साथ आयोजित इस समारोह ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति और गौरव की भावना का संचार किया।
कार्यक्रम में डॉ. शिवराज सिंह यादव, डॉ. सुनीता यादव, एडवोकेट राज बहादुर यादव, आचार्य जगराम देव, लेफ्टिनेंट इलयाकेदार यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में शहीदों के बलिदान और उनके अदम्य साहस को नमन करते हुए यदुकुल की गौरवशाली परंपरा एवं वीरता को याद किया गया।

भारतीय जनता पार्टी (BJP)
समाजवादी पार्टी (SP)
बहुजन समाज पार्टी (BSP)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress)