केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की तीन डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

Share This

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की तीन महत्वपूर्ण डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया। इनमें ‘समीक्षा’ एआई बॉट से युक्त एआई‑सक्षम विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके), केवीएस‑संवाद पेरेंट कनेक्ट ऐप एवं वेब पोर्टल तथा केवीएस एलुमनाई कनेक्ट पोर्टल शामिल हैं। ये पहल केवीएस में प्रौद्योगिकी‑सक्षम, पारदर्शी एवं सुचारु प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

केंद्रीय मंत्री ने इन पहलों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उद्देश्यों को साकार करने और डिजिटल इंडिया के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए केवीएस की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने इन पहलों की पहुंच और प्रभाव बढ़ाने तथा सभी हितधारकों के बीच इनके व्यापक उपयोग को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। श्री जोशी ने सभी कक्षाओं और क्षेत्रों को शामिल करते हुए इन डिजिटल पहलों का प्रत्येक केंद्रीय विद्यालय तक विस्तार सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने हितधारकों को निरंतर सीखने और सुधार की प्रक्रिया अपनाने, पहलों के परिणामों का नियमित आकलन करने तथा आवश्यकतानुसार सुधार के क्षेत्रों की पहचान कर उन पर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

श्री जोशी ने सुझाव दिया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) के सहयोग से इस पहल का विस्तार केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) से आगे बढ़ाकर संपूर्ण स्कूली शिक्षा व्यवस्था तक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को इसका लाभ मिल सके। शिक्षकों के क्षमता निर्माण के महत्व को रेखांकित करते हुए, उन्होंने पोर्टल में शिक्षकों के प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत आंकड़ों को शामिल करने का सुझाव दिया। इसमें शिक्षकों की प्रशिक्षण स्थिति, प्रशिक्षण संबंधी कमियां, पूर्व में प्राप्त प्रशिक्षण का रिकॉर्ड और आगामी प्रशिक्षण की आवश्यकताओं का विवरण शामिल करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इन सभी जानकारियों को एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एकीकृत करने से प्रशिक्षण गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी और शिक्षकों को समय पर आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) के सचिव श्री टी.के. अनिल कुमार; डीओएसईएल की संयुक्‍त सचिव सुश्री प्राची पांडेय; केन्‍द्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्‍त श्री विकास गुप्‍ता और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी भी शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित थे।

एआई‑सक्षम विद्या समीक्षा केंद्र (samiksha.kvs.gov.in) छात्रों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, शैक्षणिक प्रदर्शन, विद्यालयों के बुनियादी ढांचे और प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए रियल‑टाइम डैशबोर्ड उपलब्ध कराता है। इसका ‘समीक्षा’ एआई बॉट उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण कर कमियों की पहचान करता है तथा आवश्यक सुधारात्मक कदमों के सुझाव देता है जिससे समय पर निर्णय लेने में सहायता मिलती है।

केवीएस‑संवाद पेरेंट कनेक्ट ऐप एवं वेब पोर्टल (samvaad.kvs.gov.in) के माध्यम से अभिभावक विद्यालय से सीधे जुड़ सकेंगे। यह प्लेटफॉर्म छात्रों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम की प्रगति, शैक्षणिक परिणाम, शिक्षण संसाधनों और डिजिटल छात्र पहचान पत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इसके अलावा, अभिभावक छात्र एवं शिक्षक डायरी देख सकेंगे तथा बोनाफाइड प्रमाणपत्र, सीईए प्रमाणपत्र और छात्र अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस पहल से अभिभावक‑शिक्षक संवाद को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ कागजी कार्रवाई और विद्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने की आवश्यकता भी कम होगी।

केवीएस एलुमनाई पोर्टल (alumni.kvs.gov.in) पूर्व छात्रों को अपने विद्यालयों तथा पूर्व सहपाठियों से दोबारा जुड़ने, अपनी उपलब्धियों एवं अनुभवों को साझा करने तथा मेंटरशिप, करियर मार्गदर्शन और संस्थागत विकास में योगदान देने के लिए एक समर्पित मंच प्रदान करता है।

केवीएस मुख्यालय के आईटी सेवा प्रकोष्ठ द्वारा इन सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म को आंतरिक रूप से विकसित किया गया है। इनका उद्देश्य आवश्यक सूचनाओं और सेवाओं को एक क्लिक पर उपलब्ध कराना है, जिससे अभिभावकों, छात्रों, शिक्षकों और प्रशासकों के समय एवं प्रयास की बचत हो सके। ये डिजिटल पहल शैक्षिक सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी, उत्तरदायी और प्रभावी बनाने के प्रति केंद्रीय विद्यालय संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...