केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का इटली दौरा आरंभ, विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बल

Share This

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इटली की आधिकारिक यात्रा शुरू कर दी है।

इस यात्रा का उद्देश्य मई 2026 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा के दौरान तय की गई विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना है, विशेषकर विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करना।

वैज्ञानिक समुदाय के प्रतिनिधियों और भारतीय दूतावास के अधिकारियों के साथ प्रारम्भिक बातचीत में दोनों देशों के पारंपरिक संबंधों को दोहराया गया और द्विपक्षीय वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकीय सहयोग को और मजबूत करने के महत्व पर बल दिया गया।

डॉ. जितेंद्र सिंह की यह यात्रा 11 से 15 नवंबर 2026 तक निर्धारित है। इस दौरान कई उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकें और संस्थागत संवाद आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य भारत और इटली के बीच वैज्ञानिक सहयोग को नई गति प्रदान करना है।

भारत-इटली विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संवाद 2026 के तहत डॉ. जितेंद्र सिंह 12 नवंबर को इटली के विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान मंत्री के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा, वह इटली की विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान मंत्री अन्ना मारिया बर्निनी के साथ दूसरे विज्ञान एवं नवाचार संवाद में भी हिस्सा लेंगे।

13 नवंबर को भारतीय प्रतिनिधिमंडल ट्रिएस्टे स्थित प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों का दौरा करेगा, जिनमें इलेक्ट्रा सिंक्रोट्रॉन फैसिलिटी, आईसीटीपी, आईसीजीईबी शामिल हैं। इन संस्थानों का दौरा करने का उद्देश्य उपलब्ध वैज्ञानिक एवं अनुसंधान सुविधाओं से परिचित कराना तथा संस्थागत स्तर पर आपसी संपर्क और सहयोग की संभावनाओं का पता लगाना है।

14 नवंबर को डॉ. जितेंद्र सिंह रोम स्थित भारतीय दूतावास में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और इसके बाद इटली में रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल में सुश्री वाणी राव, श्री गौरव गांधी, डॉ. प्रवीणकुमार सोमसुंदरम, डॉ. धनंजय तिवारी, श्री राजीव कुमार चौधरी, सुश्री लक्ष्मी स्वामीनाथन, श्री अनुज जैन, सुश्री सिल्विया बुफा और प्रमुख अनुसंधान संस्थानों तथा नवाचार से जुड़े संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

इस वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी यह दर्शाती है कि इटली के साथ भारत का वैज्ञानिक जुड़ाव व्यापक संस्थागत आधार पर आगे बढ़ रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में सरिता भदौरिया का नाम भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। समाजवादी पार्टी के गढ़ रहें इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...