इटावा, 10 नवंबर 2026 – उप जिला निर्वाचन अधिकारी, विपिन कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या -/ सीईओ- 4-72/ 4-2026 दिनांक 06 नवंबर 2026 के साथ संलग्न भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के पत्र संख्या- 23/ 2026 ई0आर0एस0 दिनांक 06 नवंबर 2026 (छाया प्रति संलग्न) का अवलोकन करें, जिसके द्वारा अर्हता दिनांक 01-01-2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की विभिन्न गतिविधियां कराने के निर्देश दिए गए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की गतिविधियों से संबंधित दिनांकवार संशोधित कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसका विवरण निम्नवत है – (01) Rationalization/Rearrangement of Polling Stations: By 02.11.2026 (unchanged); (02) Publication of Integrated draft electoral rolls: 17.11.2026; (03) Period for filing claims & objections: 17.11.2026 to 16.12.2026; (04) Disposal of claims and objections: By 28-12-2026 (unchanged); (05) Final Publication of electoral rolls: 04.01.2027 (unchanged)।
उपरोक्त विवरण के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित उक्त विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही संपादित की जानी है। अतः उक्त निर्देशों के क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि अर्हता दिनांक 01.01.2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण –2027 संशोधित कार्यक्रम को भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित की गई समय सारणी के अनुसार समस्त कार्यवाहियां समय से संपादित कराना सुनिश्चित करें।
