वन नेशन वन राशन कार्ड (ओएनओआरसी) योजना खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा वर्ष 2019 में शुरू की गई थी। यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में एक प्रमुख सुधार है, जिसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के अंतर्गत आने वाले राशन कार्डों और लाभार्थियों के लिए पूरे देश में पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एनएफएसए सब्सिडी वाले खाद्यान्न के लिए कानूनी पात्रता सुनिश्चित करता है, जबकि टीपीडीएस पात्र लाभार्थियों को इन खाद्यान्नों का वितरण करता है। लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टीपीडीएस) में किए गए सुधारों के तहत ओएनओआरसी तकनीक का उपयोग करके लाभार्थियों को देश में कहीं भी अपने हक के खाद्यान्न प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। इस पहल ने प्रवासी आबादी के लिए सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया है तथा अधिक एकीकृत, समावेशी और लाभार्थी-केंद्रित कल्याणकारी सेवाओं के वितरण की दिशा में प्रगति की है।
ओएनओआरसी ने खाद्यान्न तक पहुंच को सुगम, पोर्टेबल और देशव्यापी बनाकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली में परिवर्तनकारी सुधार किया है।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पारदर्शिता और वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाना
सरकार ने राशन की पोर्टेबिलिटी के साथ डिजिटल प्रमाणीकरण, डेटा-आधारित लक्षित लाभ वितरण और प्रौद्योगिकी-सक्षम वितरण व्यवस्था को भी बढ़ावा दिया है, ताकि पारदर्शिता और अंतिम छोर तक वितरण में सुधार किया जा सके।
मेरा राशन ऐप: खाद्यान्न की आपकी उंगलियों तक पहुंच
ओएनओआरसी के तहत प्रौद्योगिकी-आधारित टीपीडीएस सुधारों के एक भाग के रूप में, विभाग ने मेरा राशन मोबाइल एप्लिकेशन शुरू किया। 13 भाषाओं में उपलब्ध यह ऐप लाभार्थियों को राशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और सेवाओं तक पहुंच प्रदान करता है। प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं: मेरा राशन ऐप लाभार्थियों, विशेष रूप से प्रवासियों, को आसपास की एफपीएस का पता लगाने और नए क्षेत्र में अपनी खाद्यान्न पात्रता प्राप्त करने में सहायता करता है।
समावेशी और गरिमापूर्ण खाद्य सुरक्षा की ओर
ओएनओआरसी ने खाद्यान्न तक पहुंच को पोर्टेबल, देशव्यापी और प्रौद्योगिकी-सक्षम बनाकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बदलाव किया है। सभी 36 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में इसके कार्यान्वयन के साथ-साथ बड़ी संख्या में पोर्टेबिलिटी लेनदेन इसके माध्यम से खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में इसकी बढ़ती भूमिका को दर्शाते हैं। डिजिटलीकृत लाभार्थी डेटाबेस, ई-पीओएस से सक्षम उचित मूल्य की दुकानों, सार्थक-पीडीएस ढांचे और मेरा राशन ऐप के माध्यम से यह प्रणाली अधिक पारदर्शी, एकीकृत और लाभार्थी-केन्द्रित बन रही है।
सामूहिक रूप से, ये सुधार अंतिम छोर तक वितरण व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं और यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लाभार्थियों को वे जहां भी रहते और काम करते हैं, वहां खाद्य सुरक्षा उपलब्ध हो।
