केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने विशेष अभियान 6.0 से स्वच्छता और प्रशासनिक दक्षता सुदृढ़ की

Share This

केंद्र सरकार ने विशेष अभियान 6.0 की घोषणा की, जिसके अंतर्गत 15 से 30 सितंबर 2026 तक तैयारी चरण तथा 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक कार्यान्वयन चरण आयोजित किया गया।

सीपीडब्ल्यूडी ने नोडल अधिकारियों और अपने कार्यालयों को अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का सक्रिय उपयोग किया।

अभियान के लिए एक बैनर तैयार किया गया, जिसमें प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को दर्शाया गया और इसे देशभर में कार्यालय परिसरों, जीपीआरए, जीपीओए तथा परियोजना स्थलों पर प्रदर्शित किया गया।

सीपीडब्ल्यूडी ने स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जीपीआरए और जीपीओए परिसरों में समग्र स्वच्छता सुधार, संदर्भित मामलों के लंबित रहने की स्थिति में कमी, स्थान प्रबंधन और अभिलेखों की व्यवस्थित समीक्षा के लिए विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित किए, विशेष रूप से ई-कचरे के उचित निपटान पर बल दिया।

अभियान के दौरान सीपीडब्ल्यूडी ने स्वच्छता, प्रभावी अभिलेख प्रबंधन, स्थान के इष्टतम उपयोग और संदर्भित मामलों के लंबित रहने की स्थिति में कमी सहित प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया। जन शिकायतों और प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त संदर्भों के निपटारे तथा अभिलेखों की समीक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां निर्धारित लक्ष्यों से अधिक रही।

इन गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर किया गया, जिससे आम जनता तक अभियान के उद्देश्यों की उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाई गई और अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाई गई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

Etawah Business Directory

हमारा इटावा

15 वीं शताव्दी में इटावा

इस शताव्दी में जोनपुर के शासको ओर दिल्ली सिहासन के विभिन्न अभिलाषियो के बीच बराबर संघर्ष होते रहे इटावा जिलो दोनों राज्यों की सीमा...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

भाजपा की जमीनी राजनीति से क्षेत्रीय नेतृत्व तक प्रशांत राव चौबे का सफर

प्रशांत राव चौबे इटावा की राजनीति में संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...