धूमधाम से नगर भ्रमण को निकली शंकर बारात

Share This
भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- विभिन्न इष्टदेवों की आकर्षक झाँकियों व काली मण्डल के रोमांचक नृत्य के साथ नगर भ्रमण को निकली देवों के देव महादेव की बारात के नगरवासियों ने दर्शन किये। साथ ही संगीतमयी ध्वनियों के बीच युवा जमकर थिरके। वहीं श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन कर अपने आराध्य का गुणगान किया।
श्री रामलीला कमेटी (रजि0) भरथना के तत्वाधान् में सम्पन्न होने वाली 128वें रामलीला महोत्सव का गुरूवार को भगवान भोलेनाथ की बारात के साथ शुभारम्भ हो गया। कस्बा के बकेवर रोड स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय कुँअरा से बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव ने पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी व कमेटी पदाधिकारियों के साथ हरी झण्डी दिखाकर शिव बारात को नगर भ्रमण हेतु रवाना किया। इससे पहले आगन्तुक अतिथियों ने मन्दिर परिसर में भगवान भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन व आरती उतारी तथा कमेटी अध्यक्ष रोहित यादव, महामंत्री गणेश कौशल, कोषाध्यक्ष नीलेश त्रिपाठी ने आगन्तुक अतिथियों का तिलक वन्दन व पट्टिका पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
बैण्ड बाजों व डीजे की समधुर ध्वनियों के बीच नगर भ्रमण को निकली भगवान शंकर की बारात में आकर्षक साज-सज्जायुक्त महाराज गजानन, वीर हनुमान, राधाकृष्ण, माता सरस्वती, नन्दी महाराज, राम दरबार, साँई बाबा, महिषासुर मर्दनी माँ दुर्गा, खाटूश्याम, सोने की लंका, भगवान भोलेनाथ के विभिन्न स्वरूप आदि सहित करीब एक सैकडा से अधिक सजीव व अत्याधुनिक इलैक्ट्रॉनिक झाँकियां आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहीं।
वहीं काली मण्डल, नागिन मण्डल, हनुमान मण्डल के कलाकारों के करतब व मनमोहक वेशभूषा में आकर्षक नृत्यों ने श्रद्धालु नगरवासियों व दर्शकों को रोमांचित कर दिया। भोलेनाथ की बारात कुंअरा से प्रारम्भ होकर राजागंज, मोतीगंज, तिलक रोड, बजाजा लाइन चौराहा, आजाद रोड, गिरधारीपुरा, सती मन्दिर, मण्डी रोड, पुराना भरथना, बालूगंज होते हुए जवाहर रोड, कृष्णा नगर से होकर न0 राजा स्थित हीरो एजेन्सी पर सम्पन्न हुई। बारात के दौरान विनोद यादव, सत्यप्रकाश यादव राजा, विपिन यादव, दीपक यादव, अरविन्द भदौरिया, रामऔतार गुप्ता, के0के0 यादव, विनोद पटेल, अवधेश सविता, रानू यादव, अमन चौधरी, प्रताप यादव, मीनू दुबे, धर्मेन्द्र शाक्य, कमलेश यादव, विजय सविता सहित सैकडों कमेटी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस दौरान नगर पालिका परिषद द्वारा साफ-सफाई व चूना छिडकाव समेत पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रही।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...