ताखा में आफत की बारिश: पकी धान की फसल खेतों में बिछी किसानों ने मांगा मुआवजा

Share This

ऊसराहार, इटावा। ताखा क्षेत्र में शुक्रवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बेमौसम बारिश के चलते खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल बड़े पैमाने पर गिर गई है, जिससे किसानों के सामने भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। धान के साथ-साथ बाजरा की फसल को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।

सबसे अधिक प्रभावित ताखा का पचार क्षेत्र हुआ है, जिसे इलाके में धान उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र माना जाता है। सरसईनावर, कुईता, कौआ, मामन, समथर, अमथरी, रम्मपुरा, ताखा, भरतपुर, पुरैला और ऊसराहार सहित करीब 40 ग्राम पंचायतों में हजारों बीघा क्षेत्र में धान की खेती की जाती है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई, जबकि कई स्थानों पर खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

किसानों का कहना है कि धान की फसल पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार थी और कई गांवों में कटाई शुरू होने वाली थी। ऐसे समय में हुई बारिश ने फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में गिरी फसल के दाने पानी में डूबने से सड़ने और अंकुरित होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होने की आशंका है। किसानों को डर है कि खराब गुणवत्ता के कारण उन्हें बाजार में उचित मूल्य भी नहीं मिल पाएगा।

प्रभावित किसानों ने बताया कि खाद, बीज, जुताई और सिंचाई पर पहले ही भारी खर्च किया जा चुका है। अब फसल खराब होने से लागत निकलना भी मुश्किल दिखाई दे रहा है। किसानों का कहना है कि पूरे वर्ष की मेहनत और उम्मीदें इस बारिश ने ध्वस्त कर दी हैं।

पचार क्षेत्र समेत ताखा के किसानों ने शासन-प्रशासन से तत्काल राहत प्रदान करने की मांग की है। किसानों ने कृषि विभाग और राजस्व विभाग की टीमों को प्रभावित गांवों में भेजकर नुकसान का सर्वेक्षण कराने तथा फसल क्षति के आधार पर शीघ्र मुआवजा दिलाने की अपील की है, ताकि संकट की इस घड़ी में अन्नदाताओं को राहत मिल सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...