वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई।

अपराध गोष्ठी के दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाए रखने और अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता के साथ ड्यूटी करने पर जोर दिया।
इसके साथ ही सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को सुना गया तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर सक्रिय रहने की अपेक्षा की।
