बेदपुरा में UPUMS के फार्माकोलॉजी विभाग ने लगाया जागरूकता कार्यक्रम, दवाओं के दुष्प्रभावों की पहचान और रिपोर्टिंग की दी जानकारी

Share This

उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (UPUMS), सैफई के फार्माकोलॉजी विभाग की ओर से ‘सेवा संकल्प पखवाड़ा’ अभियान के तहत ग्राम बेदपुरा में प्रतिकूल दवा प्रतिक्रिया (Adverse Drug Reaction-ADR) जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को दवाओं के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का नेतृत्व AMC Coordinator डॉ. आशा पाठक ने किया। इसमें वरिष्ठ एवं कनिष्ठ रेजिडेंट चिकित्सकों के साथ ग्राम प्रधान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने Adverse Drug Reaction (ADR) यानी दवाओं के सेवन के बाद होने वाली प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं के संबंध में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि दवा लेने के बाद किसी भी असामान्य या संभावित दुष्प्रभाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और ऐसी प्रतिक्रिया की उचित माध्यम से रिपोर्टिंग की जानी चाहिए।

चिकित्सकों ने ग्रामीणों को दवाओं के संभावित दुष्प्रभावों की पहचान, ADR की रिपोर्टिंग प्रक्रिया तथा दवाओं के सुरक्षित एवं सही उपयोग के बारे में जानकारी दी। साथ ही, चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करने और दवाओं के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर स्वास्थ्यकर्मियों से संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को जागरूकता संबंधी पम्फलेट भी वितरित किए गए, जिनके माध्यम से दवाओं के सुरक्षित उपयोग और प्रतिकूल प्रतिक्रियाओं की जानकारी को सरल तरीके से समझाया गया।

UPUMS के फार्माकोलॉजी विभाग की यह पहल ग्रामीण समुदाय में दवाओं के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं जागरूक उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ ADR की समय पर पहचान और रिपोर्टिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मणी देवी- आस्था का केंद्र है प्राचीन मंदि‍र

इटावा मुख्‍यालय से 15 कि‍लोमीटर पश्‍ि‍चम  दक्षि‍ण में बलरई  में रेलवे स्‍टेशन  से 5 कि‍लोमीटर  दूर पर स्‍ि‍थत है ब्राह्मणी  देवी  का मंदि‍र। मारकण्‍डेय...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...