पेट्रोलियम दुर्गन्धयुक्त पानी से किसान परेशान

Share This

भरथना- विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत असफपुर के मजरा ग्राम तुरुकपुर में पिछले करीब एक सप्ताह से घरों में लगे हैंडपम्प आदि समरसेविल, मोटर पम्पों से पेट्रोलियम के दुर्गन्ध युक्त पानी निकलने से कौतूहल मचा हुआ है। साथ ही ग्रामीण गांव की पेयजल व्यवस्था और अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान बने हुए हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजगता को लेकर ग्रामीण महिला-पुरुष, युवक-युवतियां गांव के बाहर करीब एक किमी0 दूर लगे एक ट्यूबबैल से पीने का पानी लाने को मजबूर बने हुए हैं। ग्रामीणों की इस समस्या को लेकर प्रशासन अभी तक बेखबर बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार समरसेविल और हैंडपम्प से निकलने वाले पानी में डीजल-पेट्रोल जैसी तेज दुर्गन्ध आने से ग्रामीण परेशान हैं। पूरे गांव में करीब दो दर्जन घरों में यह समस्या देखने को मिली। ग्रामीण गजेन्द्र सिंह, नीलेश, रघुवर दयाल, रन सिंह, सोहन प्रजापति, लल्लन, रामा देवी, सरिता, सुमन, आरती और सुशीला भदौरिया समेत अन्य ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि उनके घरों में लगे समरसेविल और हैंडपम्प से निकलने वाले पानी में करीब एक सप्ताह से डीजल-पेट्रोल जैसी तेज महक आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार बाल्टी या किसी बर्तन में पानी भरने के बाद भी काफी देर तक दुर्गंध आती रहती है, साथ ही उक्त पानी कुछ ही देर में पीले रंग का हो जाता है। जिसके कारण पानी का उपयोग करने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या के चलते उन्हें गांव से करीब एक किमी0 दूर खेतों में लगे ट्यूबबैल से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। रोजमर्रा के काम के लिए दूर से पानी लाने में ग्रामीणों को काफी समय और मेहनत भी करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में जलजीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। इसके साथ ही घर-घर पानी पहुंचाने के लिए गांव में पाइप लाइन भी बिछाई गई, लेकिन दो वर्ष बीतने के बाद भी पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार पाइप लाइन बिछाने के बाद कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया और सरकार की इस योजना के तहत पानी की टंकी और पाइप लाइन होने के बावजूद ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से गांव में पहुंचकर मामले की जांच कराने और पानी के नमूने लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत अधूरे पड़े कार्य को जल्द पूरा कराकर पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति शुरू कराने की भी मांग की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

भाजपा की जमीनी राजनीति से क्षेत्रीय नेतृत्व तक प्रशांत राव चौबे का सफर

प्रशांत राव चौबे इटावा की राजनीति में संगठनात्मक अनुभव, जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...