विधानसभा की राज्य स्तरीय गठबंधन बैठक में शामिल हुईं विधायक सरिता भदौरिया फाइलेरिया उन्मूलन अभियान पर दिया जोर

Share This

सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सरिता भदौरिया  ने लखनऊ स्थित होटल रेनेसां में उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में आयोजित राज्य विधानसभा सदस्यों की तीसरी राज्य स्तरीय गठबंधन बैठक में सहभागिता की। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य, जनकल्याण और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर विशेष रूप से जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। बताया गया कि फाइलेरिया और एनीमिया दो अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याएं हैं, लेकिन फाइलेरिया की रोकथाम के लिए दी जाने वाली एल्बेंडाजोल दवा पेट के कीड़ों को समाप्त करने में सहायक होती है, जिससे एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या से बचाव में भी मदद मिलती है।

विशेषज्ञों ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के माध्यम से फैलने वाली बीमारी है, जो शरीर के विभिन्न अंगों में सूजन और विकृति का कारण बन सकती है। वहीं एनीमिया शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण होने वाली समस्या है, जिससे कमजोरी, थकान और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न होती हैं।

विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार फाइलेरिया के पूर्ण उन्मूलन के लिए व्यापक अभियान चला रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा वितरित की जाने वाली दवाओं का सेवन अवश्य करें और फाइलेरिया मुक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि एल्बेंडाजोल जैसी दवाएं न केवल फाइलेरिया नियंत्रण में सहायक हैं, बल्कि एनीमिया की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा आमजन की सहभागिता बढ़ाने पर भी बल दिया, ताकि फाइलेरिया और एनीमिया जैसी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...