सीडीओ ने ग्राम पंचायत कुँअरा सूजीपुर की गौशाला व आरआरसी का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

Share This

 मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) इटावा ने 4 अगस्त 2026 को विकास खंड भरथना की ग्राम पंचायत कुँअरा सूजीपुर का निरीक्षण कर गौशाला एवं रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए गए।

गौशाला में कुल 55 गोवंश संरक्षित पाए गए। निरीक्षण के दौरान गोवंशों के लिए पर्याप्त चारे, प्रकाश व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता संतोषजनक मिली। सीडीओ ने गोवंशों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के साथ-साथ गौशाला परिसर में साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था और वृक्षारोपण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट इकाई के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।

इसके बाद सीडीओ ने ग्राम पंचायत के रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का निरीक्षण किया। यहां कूड़ा संग्रहण, स्वच्छता शुल्क वसूली तथा वर्मी कम्पोस्ट इकाई की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने केंद्र पर दैनिक अभिलेखों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने, स्वच्छता शुल्क संग्रहण बढ़ाने तथा आरआरसी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इन केंद्रों का प्रभावी संचालन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर आय सृजन का माध्यम भी बन सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं बनाए रखने और नियमित निगरानी करने को कहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ पांडवों ने यहीं बनाई थी ‘महाभारत युद्ध’ की योजना

जनपद इटावा डेढ़ सौ वर्ष पुराना जि‍ला है। वर्तमान में यह कानपुर कमि‍श्‍नरी में शामि‍ल है। पूर्व में यह आगरा एंव इलाहाबाद कमि‍श्‍नरी में...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...