सीडीओ ने विकास खंड भरथना का किया स्थलीय निरीक्षण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण व विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Share This

मुख्य  विकास अधिकारी (सीडीओ) इटावा ने 4 अगस्त 2026 को विकास खंड भरथना कार्यालय एवं ग्राम पंचायत कुँअरा सूजीपुर स्थित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, विकास कार्यों की प्रगति तथा जनहित से जुड़े मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

सीडीओ ने विकास खंड कार्यालय में अभिलेखों के संधारण, वित्तीय अभिलेखों, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा कृषि विभाग की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने, सेवा पुस्तिकाओं को अद्यतन करने तथा शिकायत पंजिका का नियमित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान लंबित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने, विकास कार्यों से संबंधित पत्रावलियों को पूर्ण रखने, लंबित भुगतानों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का जल्द हस्तांतरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सीडीओ ने निष्क्रिय स्वयं सहायता समूहों को पुनः सक्रिय करने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए समूहों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में जलभराव की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए सीडीओ ने स्थायी समाधान के लिए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। वहीं कृषि विभाग को किसानों के लिए बीज वितरण की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमानुसार संचालित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण के अंत में सीडीओ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करने तथा जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...