सोशल नेटवर्किंग साइट पर यदि छात्राओं और महिलाओं को कोई ठगने या ब्लैकमेल करने की कोशिश करे तो घबराएं नहीं 1930 पर फोन करें

Share This

  थाना ऊसराहार पुलिस के ‘मिशन शक्ति केंद्र’ द्वारा शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि सोशल नेटवर्किंग साइटों पर यदि कोई व्यक्ति छात्राओं या महिलाओं को ठगने, ब्लैकमेल करने अथवा परेशान करने का प्रयास करे तो घबराने के बजाय तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के लिए 1090 (वूमेन पावर लाइन) एवं181 महिला हेल्पलाइन की सहायता लेने की जानकारी दी गई।

चौपाल में आपातकालीन स्थिति में यूपी-112 पर सूचना देने, घरेलू हिंसा से संरक्षण तथा ‘गुड टच-बैड टच’ जैसे विषयों पर भी विस्तार से जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए आत्मविश्वास के साथ किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में ‘मिशन शक्ति ऐप’ एवं क्षेत्र में सक्रिय ‘शक्ति दीदी’ की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे छात्राएं बिना किसी भय के अपनी शिकायत पुलिस तक पहुंचा सकें। पुलिस टीम ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और ऑनलाइन अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम के पुलिसकर्मियों के साथ कॉलेज प्रबंधन एवं शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्राओं और महिलाओं को साइबर अपराधों तथा महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज में सुरक्षा और जागरूकता का वातावरण मजबूत हो सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...