मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा को दी 604 करोड़ की 128 विकास परियोजनाओं की सौगात, विकास-सुरक्षा और सनातन संस्कृति पर दिया जोर

Share This

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इटावा दौरे के दौरान जनपदवासियों को 604 करोड़ रुपये की लागत वाली 128 विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए विकास, सुरक्षा, सुशासन और सनातन संस्कृति के संरक्षण को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। नुमाइश पंडाल में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इटावा की पौराणिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को नमन किया तथा जनपदवासियों का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इटावा की भूमि भारत की गौरवशाली सनातन संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई पावन धरा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले इटावा की पहचान भय और दहशत से जोड़ी जाती थी, लेकिन आज यह जनपद विकास, सुरक्षा और सम्मान की नई पहचान बना चुका है। अब इटावा के युवाओं को कहीं भी हीन भावना का सामना नहीं करना पड़ता और उन्हें समान सम्मान प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनपद को दी गई 128 विकास परियोजनाएं जनता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सैफई के ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान में 490 करोड़ रुपये की लागत से 500 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक तथा 232 करोड़ रुपये की लागत से 300 बेड का गायनी ब्लॉक तैयार किया गया है, जिससे क्षेत्र की चिकित्सा सुविधाएं और सुदृढ़ हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जनपद के 540 गांवों में लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से कार्य चल रहा है, जिससे 2.35 लाख से अधिक परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा चंबल नदी पर 296 करोड़ रुपये की लागत से सिग्नेचर ब्रिज, इटावा-कन्नौज मार्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु 344 करोड़ रुपये तथा इटावा-करहल मार्ग के लिए 228 करोड़ रुपये की परियोजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़कर इटावा क्षेत्र को औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा।

सनातन संस्कृति के संरक्षण पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा, रामनवमी, जन्माष्टमी और दुर्गा पूजा जैसे आयोजनों पर प्रतिबंध लगाए जाते थे, जबकि आज पूरे प्रदेश में सभी धार्मिक पर्व शांति, सुरक्षा और उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं।

कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि प्रदेश में बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों और अराजक तत्वों के लिए प्रदेश में कोई स्थान नहीं है। आज महिलाएं सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर रही हैं और व्यापारी भयमुक्त होकर व्यापार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य की छवि से बाहर निकलकर देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख ग्रोथ इंजन बन चुका है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में “वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया” नहीं बल्कि “वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज” और “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट ” की अवधारणा पर कार्य हो रहा है। सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को अब बिना सिफारिश और भ्रष्टाचार के केवल योग्यता के आधार पर अवसर मिल रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, आवास की चाबी, टूलकिट और अन्य सहायता सामग्री वितरित की। कृषि विभाग के अंतर्गत संध्या पाल को ट्रैक्टर की चाबी, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड योजना के तहत सोना देवी एवं राजेश किशोर मिश्रा को कार्ड, स्वयं सहायता समूहों को ई-रिक्शा हेतु डेमो चेक, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी आयुष कुमार को सहायता चेक तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सुजाता को आवास की चाबी प्रदान की गई।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्बी रानी मौर्य, पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साही, आयुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इटावा के सर्वांगीण विकास, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...