एस.वी.डी.के. ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में डीपीएस इटावा का शानदार प्रदर्शन

Share This

 दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) इटावा के विद्यार्थियों ने फिरोजाबाद में 20 जुलाई 2026 को आयोजित चतुर्थ एस.वी.डी.के. ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में डीपीएस के युवा खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार सफलता हासिल करते हुए कई सम्मान अपने नाम किए।

प्रतियोगिता के अंडर-11 वर्ग में अंतस श्रीवास्तव (कक्षा 5 रोज़) ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अर्जुन गुप्ता (कक्षा 8 एच) ने सभी आयु वर्गों के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में ओपन कैटेगरी में द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इसके अलावा अंगद श्रीवास्तव (कक्षा 3 लोटस) को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बेस्ट यंगस्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने विद्यालय को गौरवान्वित किया।

व्यक्तिगत उपलब्धियों के साथ-साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल, इटावा को प्रतियोगिता में ‘द्वितीय सर्वश्रेष्ठ विद्यालय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ, जो विद्यालय की मजबूत शतरंज टीम और उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है।

विद्यालय की शतरंज टीम में अर्जुन गुप्ता, अंतस श्रीवास्तव, आर्यन सिंह (कक्षा 9 एच) तथा हर्ष प्रताप सिंह (कक्षा 8 ए) शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके समर्पण, रणनीतिक सोच और निरंतर प्रयासों की सराहना की।

डीपीएस इटावा प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। विद्यालय ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में और अधिक सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...