खुरपका-मुँहपका रोग से बचाव हेतु निःशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ

Share This

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम  के अंतर्गत पशुधन को खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से निःशुल्क टीकाकरण अभियान के अष्टम चरण का शुभारम्भ किया गया। अभियान का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) इटावा की उपस्थिति में टीकाकरण दलों को हरी झंडी दिखाकर किया गया।

यह विशेष अभियान 22 जुलाई 2026 से 08 सितम्बर 2026 तक जनपद में संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर गोवंश एवं अन्य पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण करेंगी, जिससे खुरपका-मुँहपका जैसी संक्रामक बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि खुरपका-मुँहपका रोग पशुओं में तेजी से फैलने वाला संक्रामक रोग है, जिससे दुग्ध उत्पादन और पशुधन की उत्पादकता प्रभावित होती है। नियमित टीकाकरण से इस बीमारी की रोकथाम संभव है।

सीडीओ ने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण कराएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक पशुओं को कवर किया जाए तथा टीकाकरण कार्य पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ संपन्न कराया जाए।

जनपद में चलाया जा रहा यह अभियान पशुधन की सुरक्षा, पशुपालकों की आय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इष्‍टि‍कापुरी का बदला हुआ नाम है इटावा

कति‍पय वि‍द्वानों  के मतानुसार आगरा जि‍ला के बटेश्‍वर  से लेकर  भरेह तक के मार्ग को इष्‍टपथ  के नाम से जाना जाता है। इष्‍टि‍कापुरी के...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...