‘‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी‘‘

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- जगतजननी माँ भगवती के जगराता में संगीतमयी समधुर ध्वनियों के बीच पूरी रात्रि माता सहित अन्य इष्टदेवों की धार्मिक भेंटें सुनकर श्रद्धालु भक्तजन मंत्रमुग्ध हुए। वहीं भव्य पाण्डाल में सांय सम्पन्न होने वाली आरती में सैकडों श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने सहभागिता करके माँ दुर्गा का सामूहिक रूप से गुणगान किया।

कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित राजाराम पोरवाल पीतल वालों के हाता में श्री नवदुर्गा पूजा समिति रजि0 के तत्वाधान में चल रहे 30वें श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने भव्य पाण्डाल में पहुँचकर आचार्य राहुल दीक्षित द्वारा कराये गये वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजन अर्चन व दर्शन किये तथा समिति पदाधिकारियों ने उनका पट्टिका पहनाकर स्वागत सम्मान किया। साथ ही अत्याधुनिक साज-सज्जायुक्त भव्य सिंहासन पर विराजमान माता के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन कर सैकडों श्रद्धालु महिला-पुरूष भक्तजनों ने संगीतमयी आरती में सहभागिता करके माँ की स्तुति की। तदुपरान्त पालिकाध्यक्ष श्री यादव के संयोजकत्व में आयोजित विशाल देवी जागरण में पूरी रात्रि ‘‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी‘‘, ‘‘शेर पर सवार होकर आजा शेरावाली‘‘, ‘‘तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है‘‘ आदि विभिन्न इष्टदेवों की धार्मिक भेंटें सुन व विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झाँकी का नृत्य देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए।

वहीं इससे पूर्व दिन में हुए भव्य कन्या-लांगुर भोज में सैकडों की संख्या में कन्या व लंगुरों ने महोत्सव पाण्डाल में सब्जी-पूडी, मिष्ठान आदि का प्रसाद ग्रहण किया तथा श्रद्धालुओं व कमेटी पदाधिकारियों द्वारा लांगुर-कन्याओें को फल, चुनरी, उपहार, दक्षणा आदि भेंटकर उनसे आर्शीवाद लिया।

इस दौरान समिति संरक्षक रूपकिशोर गुप्ता रूपे, राजीव पोरवाल, लोली पोरवाल, नेक्से पोरवाल, अध्यक्ष सोनू मिश्रा डीलर, कोषाध्यक्ष विपिन पोरवाल छोटे, महामंत्री ओमजी पोरवाल, रोहित गुप्ता सोनू, शैलेन्द्र पोरवाल, रितिक पोरवाल के अलावा भरत पोरवाल, हरिओम दुबे, चेतन पोरवाल, प्रदीप गुप्ता, शिवम पोरवाल, रामचन्द्र पोरवाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

वहीं कस्बा के बकेवर रोड स्थित ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम पर भी आयोजित श्री नवदुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान भव्य व आकर्षक पाण्डाल में सजी माँ की प्रतिमाओं के पूजन अर्चन व संगीतमयी आरती में सैकडों श्रद्धालुओं की उपस्थिति का क्रम बना हुआ है। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम संयोजक/पीठाधीश्वर श्याम सुन्दर चौरसिया, अरविन्द चौरसिया, गुड्डू चौरसिया, आशू चौरसिया, आशू शुक्ला, श्रीकृष्ण अवस्थी सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अंग्रेजी शासन में वर्ष 1801 में शामि‍ल कि‍या गया था इटावा

प्रचलि‍त मान्‍यताओं के अनुसार इसी वंश के चन्‍द्रभान ने प्रतापनेर का नगला अर्थात चन्‍दरपुरा बसाया। वि‍क्रम सि‍हं ने  वि‍क्रमपुर बसाया। उन्‍ाके पुत्र प्रतापसि‍हं  ने...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ – बीरेश मिश्रा

बीरेश मिश्रा का जन्म जुलाई 1972 में मूंज गांव, इटावा में हुआ, जो इटावा से फर्रुखाबाद जाने वाली सड़क पर उत्तर पूर्व की ओर...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...