आजाद समाज पार्टी वर्तमान में सबसे बडी ताकत बनकर उभर रही है- सुनील कुमार (पूर्व विधायक)

Share This

भरथना- आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा है कि यूपी की सड़कों से लेकर संसद तक अगर कोई डंके की चोट पर हक की बात कर रहा है, तो वह नाम नगीना के सांसद ए0एस0पी0 के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद हैं।

उन्होंने कहा है कि विपक्ष की खामोशी के बीच आज़ाद समाज पार्टी वर्तमान में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रही है। गरीबों, शोषितों और युवाओं का भरोसा भी आज सिर्फ चंद्रशेखर आज़ाद पर टिका हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष श्री चित्तौड़ ने दावा किया कि इस बार उत्तर प्रदेश की हवा बदल चुकी है और प्रदेश की राजनीति में बड़े उलटफेर की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जिसके लिए 2027 के महासमर से पहले आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने हुंकार भर दी है।

पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री खटीक लाखन सिंह चक ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि संविधान दिवस 26 नवंबर के ऐतिहासिक अवसर पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने जा रही बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए एएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आजाद के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के प्रदेश भर में तूफानी दौरे जारी हैं। जिसकी कड़ी में कानपुर मंडल के जनपद इटावा की 201 विधानसभा भरथना में कार्यकर्ता पदाधिकारियों का यह विशाल सम्मेलन हुआ है। ​मामले में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के साथ विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री खटीक लाखन सिंह चक के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता- पदाधिकारियों की जोश भरी मौजूदगी ने साफ कर दिया कि इस बार उत्तर प्रदेश की हवा बदल चुकी है। पार्टी के मंडल सम्मेलन की राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य व प्रदेश संगठन मंत्री कानपुर जोन प्रभारी शिव प्रकाश विश्वकर्मा, जोन प्रभारी ​प्रदीप निगम, अभिषेक आजाद आदि नेताओं ने संबोधित किया। इससे पूर्व भरथना विधान सभा क्षेत्र 201 के प्रभारी विकीत उर्फ विक्की कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव गौतम, पूर्व महासचिव रामनारायण आजाद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुबोध गौतम, साहिल चौधरी, अमर चौधरी, छोटू चौधरी आदि कार्यकर्ता-पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री चित्तौड़ सहित सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत सम्मान किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के जवानों ने बाइस ख्वाजा में 22 आक्रान्ताओ के लहू से लिखी शौर्य की गाथा

अगस्त 1192 की वह रात इटावा के लिए एक साधारण रात नहीं थी। आसमान में घने बादल छाए हुए थे और हवा में अनहोनी...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा लाइव के साथ डिजिटल एडवरटाइजिंग के लाभ

जनपद इटावा में विगत 13 वर्षो से न्यूज़ एवं आर्टिकल को लेकर एक विशेष स्थान रखने वाले इटावा लाइव के माध्यम से आप अपना...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...