चिकित्सक सेवा और संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : कुलपति

Share This

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई में आयोजित समारोह में चिकित्सकों ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा पेशे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने चिकित्सकों से सेवा, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

ट्रॉमा सेंटर के प्रथम तल स्थित सेमिनार हॉल में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार करने वाला नहीं होता, बल्कि वह स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार भी है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा को केवल पेशे के रूप में नहीं, बल्कि मानवता की सेवा के दायित्व के रूप में देखा जाना चाहिए।

कुलपति ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक चिकित्सक की जिम्मेदारी है। सेवा भाव, संवेदनशीलता और नैतिक मूल्यों के साथ किया गया कार्य ही चिकित्सा पेशे की वास्तविक पहचान है। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर कुलपति ने स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले विश्वविद्यालय के छह चिकित्सकों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के चिकित्सकों, शिक्षकों और स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पित प्रयासों के कारण संस्थान चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

समारोह में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक, संकाय सदस्य और रेजिडेंट चिकित्सक उपस्थित रहे। इस दौरान सभी चिकित्सकों ने गरीब, ग्रामीण और जरूरतमंद मरीजों को समर्पित भाव से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा पेशे की गरिमा और मानवीय मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

 

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...