दानवीर भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस आयोजित, उत्कृष्ट करदाताओं का हुआ सम्मान

Share This

दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर विकास भवन, इटावा में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के उन सम्मानित व्यापारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सर्वाधिक राजस्व कर जमा कर प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस अवसर पर इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया  ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सम्मानित व्यापारियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और कर के माध्यम से विकास कार्यों को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विधायक सरिता भदौरिया ने दानवीर भामाशाह के जीवन और योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि भामाशाह त्याग, राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा के अद्वितीय प्रतीक थे। उनका जीवन आज भी समाज को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का सम्मान करना उनके योगदान को स्वीकार करने और उन्हें प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट करदाताओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। उपस्थित लोगों ने दानवीर भामाशाह की यशगाथा को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर जिले के व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यापारियों के योगदान को सम्मान देना तथा उनके हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करना रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में सरिता भदौरिया का नाम भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। समाजवादी पार्टी के गढ़ रहें इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...