जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु बैठक संपन्न, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश

Share This

कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव जिलाधिकारी के समक्ष रखे, जिन पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी गोदामों, शोरूमों और दुकानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी के पर्याप्त प्रबंध होने चाहिए तथा अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच कराई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने ऑटोमैटिक लॉकिंग सिस्टम के प्रयोग में सुरक्षा मानकों का पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में ऐसी व्यवस्था गंभीर खतरा बन सकती है।

व्यापारियों ने मंडी परिषद की लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया को जटिल बताते हुए इसे सरल बनाने की मांग उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह विषय मंडी परिषद के स्तर का है, फिर भी व्यापारियों की समस्याओं से परिषद को अवगत कराते हुए प्रक्रिया के सरलीकरण और छोटे व्यापारियों को राहत प्रदान करने के संबंध में पत्र भेजा जाएगा।

बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से संबंधित लाइसेंस की ऑनलाइन प्रक्रिया में कुछ साइबर कैफे द्वारा अधिक शुल्क वसूले जाने की शिकायत भी सामने आई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को मामले की जांच कराने के निर्देश देते हुए कहा कि अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी एक निर्धारित साइबर कैफे के माध्यम से ही आवेदन कराने की व्यवस्था उचित नहीं है।

व्यापारियों ने बैंकिंग संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए बैंक अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत गठित समिति में बैंकिंग मामलों की नियमित समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि उद्योग विभाग एवं जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के माध्यम से भी समस्याओं का निराकरण कराया जाता है तथा आगामी व्यापार बंधु बैठक में संबंधित बैंक अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।

सिंधी मार्केट की दुकानों के किराये को लेकर व्यापारियों ने बताया कि समय पर किराया जमा न होने के कारण कई वर्षों का बकाया एक साथ जमा करना पड़ता है और प्रतिवर्ष तीन प्रतिशत किराया वृद्धि से आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को आवश्यक पत्राचार कर किराया समय से जमा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में व्यापारियों ने व्यापार बंधु बैठकों के समय एवं स्थान में अंतिम समय पर होने वाले बदलाव पर भी आपत्ति जताई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बैठक का समय और स्थान पूर्व निर्धारित कर सभी संबंधित पक्षों को समय रहते सूचित किया जाए ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर व्यापारिक समस्याओं के निस्तारण के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में राज्यकर विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

केन्द्रीय वि‍द्यालय खुलना जि‍ले की सबसे बड़ी उपलब्धि

वर्तमान में जि‍ले  मे हर गांव में प्राइमरी पाठशाला, जूनि‍यर हाईस्‍कूल, उच्‍चतर माध्‍यमि‍क वि‍द्यालय, इण्‍टरमीडि‍एट वि‍त्‍त वि‍हीन हाईस्‍कूल/इण्‍टर, वि‍त्‍त वि‍हीन डि‍ग्री कॉलेज,संस्‍कृत के कई...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...